48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ऐसी तसवीरें, अंदाज देख एक्ट्रेस की तसवीरें देखते रह गए फैंस

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा ने लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस को बेकरार कर दिया है. एक्ट्रेस की तसवीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे है.

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने लेटेस्ट फोटोज को लेकर चर्चा में बनीं है. मलाइका का ये खूबसूरत अंदाज देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे. एक्ट्रेस ने व्हाइट आउटफिट में फोटोज शेयर की है. उनकी अदाएं और उनका एक्सप्रेशन देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.

मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी काफी फिट रहती हैं. एक्ट्रेस का फैशन स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस हर बार लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. एक्ट्रेस हर ड्रेस को काफी खूबसूरती और कॉन्फिडेंस से कैरी करती है. इस आउटफिट में मलाइका ओपन हेयर में दिख रही है और उन्होंने हाई हील्स पहना हुआ है.

मलाइका अरोड़ा ने इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के लिए एक फोटोशूट से कुछ फोटोज पोस्ट की है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, इस तरह डांस करो जैसे कोई नहीं देख रहा. फोटोज पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, आपकी आंखों का जादू. एक अन्य यूजर ने लिखा, मैम आप कितनी फिट है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, आप हर फोटो में काफी सुन्दर लगती है.

मलाइका अरोड़ा फिटनेस फ्रीक है. अक्सर पैपराजी उन्हें जिम के बाहर स्पॉट करते है. एक्ट्रेस अपने योग वीडियोज इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती है. वो फैंस को भी फिट रहने के लिए मोटिवेट करती है. पिछले दिनों अर्जुन कपूर संग उनकी ब्रेकअप की खबर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. हालांकि ये खबर सिर्फ अफवाह निकली.

ब्रेकअप की खबरें वायरल होने के बाद अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा संग तसवीर पोस्ट की थी. इसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा था, ‘अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है. सुरक्षित रहें. खुश रहो. लोगों के लिए मंगल कामना. तुम लोगों से प्यार.’ वहीं, मलाइका ने तसवीर शेयर कर लिखा था, 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें. 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




