ePaper

KBC 13 : अमिताभ बच्चन की जगह पर सौरभ गांगुली ने जमाया कब्जा, सहवाग की बातों को सुनकर बिग बी परेशान, VIDEO

Updated at : 02 Sep 2021 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
KBC 13 : अमिताभ बच्चन की जगह पर सौरभ गांगुली ने जमाया कब्जा, सहवाग की बातों को सुनकर बिग बी परेशान, VIDEO

'कौन बनेगा करोड़पति 13' में इस हफ्ते पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली आने वाले हैं. शो का प्रोमो वीडियो आउट हुआ हैं, जिसमें सहवाग बिग बी को सौरव गांगुली को लेकर मजेदार बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 13: अमिताभ बच्चन का ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) शो टीवी पर शुरू हो चुका हैं. शो शुरू होने के कुछ दिन बाद ही शो को इस सीजन की पहली करोड़पति भी मिल गई. अब शो का एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) गेस्ट बनकर आने वाले हैं. वीडियो में दोनों एक-दूसरे की टांग खींचते हुए दिख रहे है.

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. प्रोमो वीडियो में सौरभ गांगुली अमिताभ बच्चन की जगह पर हॉट सीट पर बैठे दिख रहे हैं. वीरेंद्र सहवाग अमिताभ बच्चन से कहते हैं, सौरव जहां भी जाते हैं वहां कब्जा कर लेते हैं. उदाहरण देते हुए वो कहते हैं कि पूर्व कप्तान ने भारत के लिए खेलते हुए कप्तानी पर कब्जा कर लिया. उन्होंने बीसीसीआई के लिए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया और अब यहां आए है.

https://www.instagram.com/tv/CTRjHg5tPuY/

ये सुनकर बिग बी थोड़े परेशान दिखते है और सौरभ के एक्सप्रेशन भी देखने लायक है. सौरभ कहते है, सर इसपर भरोसा नहीं करना. ये सुनकर वीरेंद्र कहते है, मुसीबत के वक्त इनके मैं ही काम आता था. आगे वीडियो में सौरभ कहते है, माफ करियेगा, ये सीट आपकी ही है और इस सीट में आप सबसे अच्छे लगते है. इसपर अमिताभ बच्चन कहते है, जो भी आपने कहा, बिल्कुल सही कहा.

Also Read: Kapil Sharma Show: कपिल ने अर्चना पूरण को बताया इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का ये जबरदस्त तरीका, VIDEO

इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है. इससे पहले इस एपिसोड का एक और प्रोमो जारी हुआ था, जिसमें अमिताभ बच्चन वीरेंद्र सहवाग से पूछते दिखे थे, पाकिस्तान के खिलाफ जीतने पर उनका रिएक्शन क्या होगा. इसपर वीरेंद्र एक्टर को उनकी फिल्म ‘शहंशाह’ के डायलॉग की याद करवाते है, ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं.’ इसपर क्रिकेटर कहते है, ‘हम तो बाप हैं ही उनके.’

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली का ‘केबीसी 13’ का ये एपिसोड 3 सितंबर को दिखाया जाएगा. बता दें कि हाल ही में आगरा की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ रुपए जीत थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola