Kapil Sharma Show: कपिल ने अर्चना पूरण को बताया इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने का ये जबरदस्त तरीका, VIDEO

अर्चना पूरण सिंह ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. वीडियो में भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव नजर आ रही हैं. इस दौरान कपिल अर्चना से काफी मजेदार बातें करते हुए दिख रहे हैं.
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा का ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) टीवी पर लौटते ही खबरों में बना हुआ हैं. शो में हर हफ्ते बॉलीवुड के बड़े सेलेब्स शिरकत कर रहे है. शो की जज अर्चना पूरण सिंह ने लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया हैं, जिसमें भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव बातें करते हुए दिखती हैं.
अर्चना पूरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. ये बिहाइंड द सीन वीडियो है, जो कपिल शर्मा शो के सेट पर ही बनाया गया है. वीडियो में भारती सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, रोशेल राव एक जगह बैठी हुई दिख रही है. तभी अर्चना वीडियो बनाने लगती है.
https://www.instagram.com/p/CTOzPl3D_M6/
वीडियो बनाते हुए अर्चना पूरण सिंह कहती हैं, ‘ये महिला मंडल में क्या हो रहा है? आओ बहन चुगली करें.’ ये सुनकर भारती कहती हैं, ‘ये जो हमारी वीडियो बना रही हैं ये हमारी मेन चुगली चाची हैं. हम चुगलियां यही कर रहे हैं कि अर्चना मैम दिन-ब-दिन यंग होती जा रही हैं और हमारा बुढ़ापा देखो कहां है.’
अर्चना के वीडियो में कपिल शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कपिल कहते है, ‘इन लोगों को नहीं पता. ये अपने इंस्टाग्राम के फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए तुम तीनों का वीडियो बना रही हैं.’ ये सुनकर अर्चना कहती हैं, ‘तुझे क्यों आग लग रही है. तुझे क्यूं जलन हो रही है? कपिल ये सुनकर चुप नहीं रहते और अर्चना को मजेदार जवाब देते है.
कपिल अर्चना से कहते हैं, मेरे भी ले लो ना शॉट्स, मैं शर्टलेस दूं कोई शॉट? रातोंरात आपके 700 फॉलोअर्स बढ़ा दूंगा.’ फिर अर्चना कहती है, अच्छा जो तूने अपनी तोंद पाली हैं उसे बता. इसपर कॉमेडी किंग कहते है, अभी मैंने 6 किलो वजन कम किया है. ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




