कपिल शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस को याद आए करण जौहर, VIDEO हुआ वायरल

Kapil sharma cafe firing
कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ और अपनी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने पहाड़ों में दौड़ते हुए एक वीडियो शेयर किया. फिट लुक और जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस उनकी फिटनेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. शो फिर से शुरू हो गया है और इसमें सलमान खान पहले गेस्ट बनकर आए थे. इसके अलावा एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म किस किस को प्यार करूं 2 को लेकर भी चर्चा में बने हुए है. उन्होंने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. वीडियो में कॉमेडियन हेडफोन लगाए पहाड़ों के बीच दौड़ते दिखे. उन्होंने नारंगी रंग की ट्रैक पैंट, काली जैकेट, टोपी पहना हुआ था. उनके फिटनेस को देख कर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की. उनका ट्रांसफॉर्मेशन कमाल का है. वह वीडियो में काफी फिट दिखे.
कपिल शर्मा का ट्रांसफॉर्मेशन देख एक फैन ने कमेंट में लिखा, भाई गजब का चेंज हो गए आप. एक यूजर ने लिखा, आप इस लुक में अच्छे लग रहे. कई यूजर्स ने तो उनकी तुलना करण जौहर से कर दी. एक यूजर ने लिखा, करण जौहर की सलाह के साइड इफेक्ट. एक यूजर ने लिखा, धीरे-धीरे करण जौहर मत बन जाना कपिल भाई. एक यूजर ने लिखा, करण जौहर 2.0. शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अगले गेस्ट फिल्म मेट्रो…इन दिनों के कास्ट नजर आएंगे. शो में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, फातिमा सना शेख और अली फजल शिरकत करेंगे. ये फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का ट्रेलर आउट हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










