Box Office Report: ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ या ‘हाउसफुल 5’? बॉक्स ऑफिस पर किसकी लगी लॉटरी, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

Box Office Report
Box Office Report: गुरुवार को ‘सितारे जमीन पर’, ‘कुबेर’ और ‘हाउसफुल 5’ की कमाई में मिला-जुला असर दिखा. आमिर की फिल्म को लोगों का प्यार और पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘कुबेर’ ने साउथ में अच्छा कलेक्शन किया, जबकि ‘हाउसफुल 5’ की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है.
Box Office Report: गुरुवार को सिनेमाघरों में चल रही फिल्मों की कमाई में मिला-जुला असर देखने को मिला. आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की ‘सितारे जमीन पर’ लगातार दर्शकों का प्यार बटोर रही है. रिलीज के बाद से फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिल रहा है. वहीं, साउथ की थ्रिलर ‘कुबेर’ भी दर्शकों को लुभाने में सफल रही है. धनुष, नागार्जुन अक्किनेनी और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने खासकर दक्षिण भारत में अच्छा कलेक्शन किया है. जबकि अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ की कमाई अ��� बहुत कम हो गई है. चलिए आपको बताते हैं तीनों मूवीज का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) का कलेक्शन
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 10.7 करोड़
- गुरुवार का कलेक्शन (26 जून): 6.75 करोड़
टोटल कमाई- 89.15 करोड़ रुपये
आमिर खान और जेनेलिया देशमुख की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज के बाद से अच्छा परफॉर्म कर रही. हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई है. अब टोटल कलेक्शन मूवी ने 89. 15 करोड़ रुपये का कर लिया है. जल्द ही आमिर की फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार लेगी.
कुबेर (Kuberaa) का कलेक्शन
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 14.75 करोड़
- गुरुवार का कलेक्शन (26 जून): 3.35
टोटल कमाई- 69 करोड़ रुपये
कुबेर की कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा और फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया. 26 तारीख को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज हुई. फिल्म का नेट कलेक्शन अबतक 69 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
हाउसफुल 5 (Housefull 5) का कलेक्शन
- ओपनिंग डे कलेक्शन: 24 करोड़
- पहले हफ्ते का कलेक्शन: 127.25 करोड़
- दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 40.85 करोड़
- गुरुवार का कलेक्शन: 0.85 करोड़
टोटल कमाई- 180.60 करोड़ रुपये
हाउसफुल 5 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर आंधी ला दिया था. फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख सहित 19 स्टार्स ने काम किया था. फिल्म ने तेजी से 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया. अब फिल्म की रफ्तारर धीमी हो गई है. जिस हिसाब से ये आगे बढ़ रही है उसको देखते हुए नहीं लग रहा कि ये 200 करोड़ का आंकड़ा टच कर पाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










