Box Office Report: काजोल की 'मां' ने इस साउथ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दी जोरदार पटखनी, ओपनिंग डे कलेक्शन में छोड़ा इतना पीछे
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Jun 2025 2:34 PM
Box Office Report
Box Office Report: 26 जून को बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में एक-दूसरे से टकराएगी. काजोल की मां और विष्णु मांचू की कन्नप्पा एक ही दिन रिलीज हो रही है. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर किंग पहले दिन कौन बनेगा, इसके बारे में आपको बताते हैं. दोनों फिल्मों के ओपनिंग डे का कलेक्शन सामने आ गया है.
Box Office Report: 26 जून का दिन सिनेमा प्रेमियों के लिए बहुत खास होने वाला है. काजोल की हॉरर फिल्म ‘मां’ और साउथ एक्टर विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ एक ही दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी. दोनों फिल्मों को मेकर्स जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. अजय देवगन अपनी पत्नी की फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. जबकि विष्णु भी बढ़-चढ़कर अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म बाजी मारेगी, आपको बताते हैं.
काजोल की मां ओपनिंग डे पर कितनी करेगी कमाई
काजोल की फिल्म मां का देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने किया है. ट्रेलर काफी डरावना है और इसे दर्शकों ने पॉजिटिव रिस्पांस दिया था. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, मूवी पहले दिन 4.25-4.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. फिल्म का मुकाबला आमिर खान की मूवी सितारे जमीन पर से भी है, जो इस समय थिएटर्स में छाई हुई है. मूवी तगड़ा कलेक्शन कर रही है. ऐसे में काजोल की मूवी का बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी.
पहले दिन कन्नप्पा की झोली में आएंगे कितने करोड़
विष्णु मांचू की कन्नप्पा भी काजोल की मां के साथ 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म की स्टारकास्ट काफी जबरदस्त है. अक्षय कुमार के साथ-साथ इसमें मोहनलाल, प्रभास, काजोल अग्रवाल भी हैं. मूवी का पहला रिव्यू आ चुका है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के अनुसार फिल्म काफी जबरदस्त है और इसका क्लाइमेक्स शानदार है. उन्होंने फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म पहले दिन करीब 50 लाख रुपये का कलेक्शन करेगी. ऐसे में काजोल की मूवी मां, कन्नप्पा पर भारी पड़ती दिख रही है.
यह भी पढ़ें– Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










