Thug Life Lifetime Collection: 200 करोड़ के बजट में बनी ठग लाइफ फ्लॉप हुई या हिट? चौंकाने वाला है कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jun 2025 10:51 AM
Thug Life Lifetime Collection
Thug Life Lifetime Collection: मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर शुरुआत में सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ था, लेकिन फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. इसमें कमल हासन और तृषा कृष्णन जैसे बड़े स्टार्स थे. चलिए आपको बताते हैं फिल्म का कुल लाइफटाइम कलेक्शन कितना रहा.
Thug Life Lifetime Collection: मणिरत्नम की ओर से निर्देशित ठग लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन फिल्म मेकर्स और दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. मूवी में कमल हासन, सिलंबरासन टीआर और तृषा कृष्णन ने लीड रोल निभाया हैं. मूवी अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चव, रितेश देशमुख स्टारर फिल्म हाउसफुल 5 के रिलीज से एक दिन पहले थिएटर्स में रिलीज हुई थी. जहां हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही, तो दूसरी तरफ ठग लाइफ की बैंड बज गई. मूवी ने कछुए की स्पीड में कमाई की. आइए आपको बताते हैं कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन कितना हुआ.
ठग लाइफ का लाइफटाइम कलेक्शन
ठग लाइफ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई. sacnilk के मुताबिक फिल्म ने तमिल बॉक्स ऑफिस पर 19वें दिन 0.01 करोड़ रुपये, हिंदी में 18वें दिन 0.01 और तेलूगु में 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म का नेट कलेक्शन 48. 13 करोड़ रुपए ही है. जबकि दुनियाभर में मूवी 97.4 करोड़ ही कमा पाई. 100 करोड़ का आंकड़ा मूवी पार करने में नाकाम रही. फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है.
ठग लाइफ के बारे में
साल 1987 में फिल्म नायकन में कमल हासन और मणिरत्नम ने साथ में काम किया था. अब जाकर इतने सालों बाद दोनों फिल्म ठग लाइफ में साथ में आए. मूवी में कमल हासन के अपोजिट तृषा कृष्णन नजर आई है. ज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और मद्रास टॉकीज ने फिल्म का निर्माण किया है. कुछ समय से फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर खबरें चल रही है. कहा जा रहा है ये मूवी अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिलहाल मेकर्स ने अभी तक इसके ओटीटी रिलीज को लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










