Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: हिट या फ्लॉप? आमिर की फिल्म को 5वें दिन लगा तगड़ा झटका, कलेक्शन ने चौंकाया

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jun 2025 8:16 AM

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ का निर्देशन निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने किया हैं. फिल्म में जेनेलिया देशमुख ने भी अहम किरदार निभाया हैं. मूवी में आमिर एक बास्केटबॉल कोच बने हैं. आइए 5वें दिन के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5: आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दर्शकों, समीक्षकों और सेलेब्स फिल्म का सपोर्ट कर रहे. काजोल, जूही चावला, सनी देओल, जावेद अख्तर जैसे स्टार्स ने फिल्म ने सराहना की. सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में बड़ी गिरावट देखी गई. अब मंगलवार को फिल्म का क्या हाल बॉक्स ऑफिस पर है, आपको बताते हैं.

5वें दिन सितारे जमीन पर ने किया इतना कलेक्शन

फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ की कहानी भावनाओं से भरपूर है और इसमें कलाकारों के दमदार अभिनय को खूब सराहा जा रहा है. हालांकि रिलीज के पहले सोमवार को मूवी के कलेक्शन में गिरावट देखी गई. sacnilk के मुताबिक 5वें दिन फिल्म ने 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि फिल्म की कुल कमाई अबतक करोड़ रुपये हो गई. ये आंकड़े शाम तक बढ़ जाएंगे. जबकि दुनियाभर में फिल्म ने 95.75 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है.

  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 1- 10.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 2- 21.7 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 3- 27.25 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 4- 8.88 करोड़ रुपये
  • Sitaare Zameen Par Box Office Collection Day 5- 0.02 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 67.05 करोड़ रुपये

‘सितारे जमीन पर’ के बारे में जानें

सितारे जमीन पर में आमिर खान ने 10 नये स्टार्स को लॉन्च किया है, जिसमें आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा, अरूश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, सिमरन मंगेशकर, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली ने काम किया हैं. फिल्म का निर्देशन निर्देशक आर.एस. प्रसन्ना ने किया है, जबकि इसका निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है. फिल्म के गाने अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं और शंकर-एहसान-लॉय ने म्यूजिक दिया है.

यह भी पढ़ें– Ramayana में रणबीर कपूर संग काम करने पर सनी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वह जब भी किसी प्रोजेक्ट को…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola