Kannappa Box Office Collection Day 4: प्रभास-अक्षय की मौजूदगी के बावजूद चौथे दिन गिरा कलेक्शन? जानें अबतक का रिपोर्ट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 30 Jun 2025 8:35 AM
Kannappa Lifetime Collection
Kannappa Box Office Collection Day 4: विष्णु मांचू की पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ ने चौथे दिन ठीक-ठाक शुरुआत की. इसी के साथ अब तक फिल्म ने कुल 23.1 करोड़ का कलेक्शन किया है. प्रभास और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार्स के कैमियो से सजी यह फिल्म दर्शकों को कितना लुभा पाई, जानें बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Kannappa Box Office Collection Day 4: विष्णु मांचू की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कन्नप्पा’ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और शुरुआती दो दिनों में ही इस पौराणिक एक्शन ड्रामा ने अच्छी ओपनिंग दर्ज की थी. फिल्म में प्रभास, अक्षय कुमार, मोहनलाल और काजल अग्रवाल जैसे दिग्गज सितारों की कैमियो भूमिकाएं दर्शकों के बीच खास चर्चा का विषय बनी हुई हैं. हालांकि चौथे दिन फिल्म की कमाई भी जारी कर दिए गए, अब इससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह फिल्म लंबी रेस की घोड़ी साबित हो पाएगी या नहीं.
चौथे दिन सिर्फ कितने करोड़ की कमाई?
बॉक्स ऑफिस ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, कन्नप्पा ने चौथे दिन यानी सोमवार को महज 0.1 करोड़ की कमाई की. हालांकि, यह आंकड़े दिनल नहीं हैं और इनमें शाम तक बड़ा बदलाव हो सकता है. इससे पहले यह फिल्म पहले तीन दिनों में क्रमशः 9.35 करोड़, 6.84 करोड़ और 7.25 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी थी. कुल मिलाकर, फिल्म ने 4 दिनों में 23.1 करोड़ की कमाई कर ली है.
अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 2: 6.84 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 3: 7.25 करोड़
Kannappa Box Office Collection Day 4: 0.1 करोड़
कुल कमाई (4 दिन)- 23.1 करोड़
क्या कहता है फिल्म का क्रेज?
कन्नप्पा एक पौराणिक एक्शन ड्रामा है जो शिव भक्त ‘कन्नप्पा’ की कहानी को दर्शाता है. यह फिल्म दर्शकों के लिए एक आध्यात्मिक और विजुअल अनुभव लेकर आई है. पहले हफ्ते में ही यह फिल्म कई मायनों में सफल होती दिखी, लेकिन फिल्म को टिके रहने के लिए वर्ड ऑफ माउथ पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा.
फिल्म की स्टारकास्ट और डायरेक्शन
फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है, जबकि इसे विष्णु मांचू और मोहन बाबू ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में विष्णु के साथ-साथ मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल, सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, अर्पित रांका, और कई अन्य अहम कलाकार शामिल हैं.
यह भी पढ़े: Kannappa Box Office Collection Day 3: कन्नप्पा तीसरे दिन ब्लॉकबस्टर हुई या फुस्स, कमाई चौंका देगी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










