Kannappa Box Office Collection Day 3: कन्नप्पा तीसरे दिन ब्लॉकबस्टर हुई या फुस्स, कमाई चौंका देगी

Vishnu Manchu on Kannappa VFX
Kannappa Box Office Collection Day 3: मोहन बाबू की ओर से निर्मित कन्नप्पा में विष्णु, प्रभास, अक्षय कुमार, सरथकुमार, मोहनलाल, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम जैसे शानदार कलाकारों की टोली है. आइये जानते हैं इसने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की.
Kannappa Box Office Collection Day 3: विष्णु मांचू की ड्रीम प्रोजेक्ट ‘कन्नप्पा’ शुक्रवार को बड़े पर्दे पर आई और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से भी काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. पौराणिक एक्शन-ड्रामा में प्रभास, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और मोहनलाल ने कैमियो भूमिकाएं निभाई हैं. दो दिनों में तो मूवी ने बंपर कमाई की है. आइये जानते हैं तीसरे दिन इसकी कमाई कितनी रही.
तीसरे दिन कन्नप्पा ब्लॉकबस्टर हुई या फुस्स
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विष्णु मांचू की कन्नप्पा ने तीसरे दिन 7.25 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 23.75 करोड़ हो गया है. ओपनिंग डे पर मूवी की टक्कर आमिर खान की सितारे जमीन पर और काजोल की मां के साथ हुई. फिर भी इसने अपना जलवा दिखाते हुए 9.35 करोड़ कमाए.
कन्नप्पा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- Kannappa Box Office Collection Day 1: 9.35 करोड़
- Kannappa Box Office Collection Day 2: 6.84 करोड़
- Kannappa Box Office Collection Day 3: 7.25 करोड़
Kannappa Box Office Collection: 23.73 करोड़
कन्नप्पा के बारे में
मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित और मोहन बाबू की ओर से निर्मित, कन्नप्पा में विष्णु, प्रभास, अक्षय कुमार, सरथकुमार, मोहनलाल, काजल अग्रवाल, प्रीति मुकुंदन, मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, शिव बालाजी, कौशल मंदा, राहुल माधव, देवराज, मुकेश ऋषि, रघु बाबू और मधु जैसे कलाकारों की टोली है. यह 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और विष्णु अक्सर इसे अपना ‘ड्रीम प्रोजेक्ट’ कहते रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Kannappa: राम गोपाल वर्मा ने कन्नप्पा का किया रिव्यू, बोले- मेरी सांसें थम सी…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




