Wizard of Oz: यह हॉलीवुड फिल्म है सबसे असरदार, सर्वे में Star Wars सहित 47000 फिल्मों को पीछे छोड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Nov 2018 6:07 PM
लंदन : इटली के एक विश्वविद्यालय में हुए अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि ‘विजर्ड ऑफ ऑज’ हर समय की सबसे ज्यादा प्रभावी फिल्म है. इसके बाद ‘स्टार वार्स’ और ‘साइको’ का स्थान है. इंटरनेशनल मूवी डेटाबेस में सूचीबद्ध 47,000 फिल्मों के प्रभाव की गणना इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिन के शोधकर्ताओं ने […]
लंदन : इटली के एक विश्वविद्यालय में हुए अनुसंधान में यह बात सामने आयी है कि ‘विजर्ड ऑफ ऑज’ हर समय की सबसे ज्यादा प्रभावी फिल्म है. इसके बाद ‘स्टार वार्स’ और ‘साइको’ का स्थान है.
इंटरनेशनल मूवी डेटाबेस में सूचीबद्ध 47,000 फिल्मों के प्रभाव की गणना इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिन के शोधकर्ताओं ने किया. प्रत्येक फिल्म के स्कोर इस बात पर निर्भर थे कि उनके बाद बनी फिल्मों पर उनका क्या प्रभाव था.
यह अध्ययन ‘एप्लाइड नेटवर्क साइंस’ में प्रकाशित हुआ है. इस अध्ययन में पाया गया है कि दुनिया की शीर्ष 20 प्रभावशाली फिल्म 1980 से पहले बनी हैं और ज्यादातर अमेरिका में बनी हैं.
‘विजर्ड ऑफ ऑज’ 1939 में बनी एक संगीतबद्ध अमेरिकी फिल्म है. हालांकि अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि यह अध्ययन सिर्फ पश्चिमी दुनिया के सिनेमा को लेकर है क्योंकि आईएमडी पश्चिमी देशों में बनी फिल्मों को प्रमुखता से रखता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










