Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजू के एक्सीडेंट से होगी सवी और नील की पहली मुलाकात की शुरुआत, ऐसी होगी कहानी, VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Apr 2025 10:51 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: 'गुम है किसी के प्यार में' का नया टीजर सामने आया है, जिसमें भाविका शर्मा साफ दिख रही है. वह एक पुलिस ऑफिसर है. इसमें परम सिंह भी नजर आ रहे हैं. टीजर पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के ‘गुम है किसी के प्यार में’ तेजू का ट्रैक खत्म होने वाला है. उसका ट्रैक खत्म होते ही भाविका शर्मा की एंट्री हो जाएगी. मेकर्स ने शो की टीआरपी घटने की वजह से कहानी में फेरबदल किया है. वैभवी हंकारे के किरदार को मार कर मेकर्स ने सवी ठक्कर के किरदार को शो में लाया है. सेट से भाविका का पहला लुक सामने आया था और अब शो का पहला टीजर भी आ गया है. टीजर आते ही फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
तेजू की होगी मौत, सवी आएगी जांच के लिए
स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम पर गुम है किसी के प्यार में का नया टीजर पोस्ट किया है, जिसमें आपने वाले एपिसोड की एक झलक दिखी है. इसमें सवी पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही है. बीटीएस क्लिप में तेजू का एक्सीडेंट दिखाया जाता है और वहां सवी पहुंचती है. तेजू के पास परम सिंह यानी नील रोते हुए भी दिखता है. क्लिप से तो साफ है कि तेजू की मौत कार एक्सीडेंट में हो जाएगी. सवी इस मामले की जांच के लिए आगे आएगी. तेजू के बॉडी के साथ एक और बॉडी रखी हुई है और ये साफ नहीं हो पाया है कि और किस शख्स की मौत होगी. हालांकि कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो रजत की भी मौत हो जाएगी.
फरवरी में नये कास्ट की सीरियल में हुई थी एंट्री
गुम है किसी के प्यार में मेकर्स ने फरवरी में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज का ट्रैक खत्म कर दिया था. उसके बाद नयी कहानी लेकर आए, जिसमें वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर की एंट्री हुई. कहानी तीनों के ईद-गिर्द घूम रही थी. तेजू को ऋतराज से प्यार होता है, लेकिन उसकी शादी नील से हो जाती है. हालांकि इस शादी को तेजू नहीं मानती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










