Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी 2’ ने 10वें दिन दिखाई असली ताकत, सनी देओल की ‘जाट’ के लिए खतरे की घंटी, जानें कुल कमाई
Kesari 2 Box Office Collection Day 29
Kesari 2 Box Office Collection Day 10: ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. अक्षय कुमार की ये फिल्म को खूब तारीफें मिल रही हैं. अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये छाप लिए, इसके बारे में आपको बताते हैं.
Kesari 2 Box Office Collection Day 10: जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित ‘केसरी चैप्टर 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ आर माधवन और अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभा रहे हैं. करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में अपने 9 दिन पूरे कर चुकी है और दसवें दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है. केसरी 2 का सामना बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की जाट से हो रही है. जाट 10 अप्रैल को रिलीज हुई थी और अब तक इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है.
‘केसरी चैप्टर 2’ का दसवें दिन का कलेक्शन
‘केसरी चैप्टर 2’ सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही नहीं, दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना रही है. फिल्म की दमदार एक्टिंग, शानदार डायलॉग्स और बढ़िया डायरेक्शन ने इसे खास बना दिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने 10वें दिन करीब 8.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. उम्मीद है कि मूवी आज अच्छा कलेक्शन करेगी. अब तक ‘केसरी चैप्टर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 57.35 करोड़ रुपये हो चुका है.
शनिवार को केसरी चैप्टर 2 ने कितनी कमाई की
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 1- 7.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 2- 9.75 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 3- 12 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 5- 4.8 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 6- 0.06 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 7- 3.5 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 8- 4.42 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 9- 7 करोड़
- Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 10- 8.15
अबतक भारत में केसरी चैप्टर 2 ने 65.45 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.
यहां पढ़ें- ‘एक दिन जब मैं उठूंगा और कोई …’ आलोचना पर खुलकर बोले अक्षय कुमार, कहा- ऑडियंस ही मालिक…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








