Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील ने इन लोगों के सामने सवी की भरी मांग, बतायी अपनी पत्नी सवी नील प्रधान

Published by : Ashish Lata Updated At : 23 Jun 2025 6:11 PM

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं, क्योंकि ठक्कर परिवार सवी को फिर से बेइज्जत करना शुरू कर देता है. वह उसके चरित्र पर सवाल उठाता है. जिसके बाद नील उसका साथ देने के लिए खड़ा हो जाता है और उसकी मांग भरकर उसे अपनी पत्नी बना लेता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों ट्रेंड में है. शो को लेकर अफवाहें है कि ये जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. इसकी वजह खराब टीआरपी है. हालांकि मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि रजत और तेजू की मौत के इर्द-गिर्द चल रही हत्या के रहस्य के बीच असली अपराधी के बारे में सवाल उठने लगते हैं. नील और सवी सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करते हैं. इसमें वह एक दूसरे के करीब भी आ जाते हैं. जिसमें उनका गला लगना, लिपलॉक और रोमांटिक डांस शामिल है.

श्रीचंद ने खेला घिनौना खेल

श्रीचंद ने प्रधान और ठक्कर के सामने नील और सवी के लिप लॉक वीडियो का खुलासा किया. इस खुलासे ने भाग्यश्री को एक कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर कर दिया. उसने सवी को सई और कियान से अलग करने का फैसला किया. हालांकि सभी को एक साथ इकट्ठा करते हुए, सवी ने खुलासा किया कि रजत की मौत के लिए वास्तव में श्रीचंद जिम्मेदार है और उस पर हत्यारा होने का आरोप लगाती है. इस खुलासे से परिवार स्तब्ध रह जाता है, लेकिन जैसा कि उम्मीद थी, श्रीचंद चुप नहीं रहता. वह सबके सामने खुद को निर्दोष बताते हुए खुद का बचाव करना शुरू कर देता है.

सवी के चरित्र पर सवाल उठाते हैं ठक्कर परिवार

श्रीचंद सई और कियान को गाली देने की कोशिश करता है, लेकिन इससे पहले कि वह आगे बढ़ पाता, सवी बीच में आती है, उसका कॉलर पकड़ लेती है और चेतावनी देती है कि वह अपने गंदे मुंह से उसके बच्चों का नाम न ले. वह उसे सबके सामने धक्का देकर दूर कर देती है. हालांकि ठक्कर परिवार सवी पर विश्वास करने से इनकार कर देता है. वे उसके चरित्र पर सवाल उठाता है.

सवी ने नील संग की शादी

यह सब देखकर नील सवी के साथ खड़ा होता है. वह उसे बताता है कि ठक्कर परिवार ने पहले ही अपना फैसला कर लिया है कि वे उसे उसके बच्चों से नहीं मिलने देंगे. वह सवी का हाथ पकड़कर मंदिर में ले जाता है. भगवान गणपति की मूर्ति के सामने, वह सिंदूर उठाता है और उसकी मांग भरता है. उसका हाथ पकड़कर, वह सभी को बताता है कि उसने अब भगवान के सामने उससे शादी कर ली है और वे सभी इस शादी के गवाह हैं. वह घोषणा करता है कि अब सवी ठक्कर नहीं बल्कि उसकी पत्नी सवी नील प्रधान है.

यह भी पढ़ें- Sitaare Zameen Par: आमिर खान ने फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मूवी की आत्मा और दिल… Video

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola