धुरंधर 2 का ये गाना एक ही दिन में लिख कर हुआ रिकॉर्ड, सिंगर ने किया बड़ा खुलासा
Published by : Aniket Kumar Updated At : 28 Mar 2026 6:01 PM
धुरंधर 2 में जाइए सजना गाना का पोस्टर
Dhurandhar 2: रणवीर सिंह के फिल्म धुरंधर 2 का गाना ‘जाइए सजना’ रिलीज के बाद से ही छाया हुआ है. सिंगर जैस्मीन सैंडलस ने खुलासा करते हुए बताया है कि यह गाना एल्बम लॉन्च के दिन ही लिखा और रिकॉर्ड किया गया था, जो अब दर्शकों के दिलों में बस चुका है. जानिए इस गाने के बारे में…
Dhurandhar 2: इन दिनों हर तरफ धुरंधर 2 की चर्चा हो रही है. फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन इसका क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है. कहानी और एक्शन के साथ-साथ फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के दिलों पर खास असर छोड़ा है. इन्हीं गानों में से एक है जाइए सजना, जिसे सतिंदर सरताज और जैस्मीन सैंडलस ने अपनी आवाज दी है. ये गाना रिलीज के बाद से ही लोगों की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है और इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा. दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को बनने में ज्यादा वक्त नहीं लगा. एक ही दिन में गाने को लिखा और गाया गया है.
एक ही दिन में लिखा और किया रिकॉर्ड
दरअसल, हाल ही में जैस्मीन सैंडलस ने खुलासा किया कि ‘जाइए सजना’ को फिल्म के म्यूजिक एल्बम लॉन्च वाले दिन ही लिखा और रिकॉर्ड किया गया था. उन्होंने बताया कि वो सुबह करीब 4 बजे म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत के साथ स्टूडियो में थीं और उसी दिन गाने को फाइनल कर लिया गया.
जाइए सजना लोगों से हुआ इमोशनल कनेक्ट
जैस्मीन ने यह भी बताया कि गाने का बेसिक आइडिया पहले से था, लेकिन इसका असली रूप एल्बम फाइनल होने के दौरान तैयार हुआ. गाने में अकेलेपन, दर्द और धोखे जैसी भावनाओं को जिस तरह पेश किया गया है, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत बन गई है. फिल्म में जहां एक तरफ दमदार एक्शन देखने को मिला, वहीं इमोशनल सीन्स में इस गाने का इस्तेमाल दर्शकों को काफी पसंद आया. यही वजह है कि ‘जाइए सजना’ अब सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ चुका है.
यह भी पढे़ं: ‘भूल भुलैया’ जैसी है भूत बंगला की स्टोरी? डायरेक्टर ने सस्पेंस से उठाया पर्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










