Crime Thriller On OTT: ओटीटी की इन क्राइम थ्रिलर को देख दिमाग की नसे फट जाएगी, डिटेल्स पढ़े
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2025 6:17 PM
Crime Thriller On OTT
Crime Thriller On OTT: क्राइम थ्रिलर अगर आपका पसंदीदा जॉनर है, तो आज हम एक से बढ़कर एक नई और यूनिक कहानी वाली फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं. आइए बताते हैं इनके नाम.
Crime Thriller On OTT: अगर आपका मनपसंदीदा जॉनर क्राइम थ्रिलर है और काफी समय से आप ओटीटी पर कुछ दमदार कहानी वाली फिल्मों और सीरीज की तलाश में हैं, तो ठहर जाइए. क्योंकि आज हम आपके लिए ओटीटी की पांच ऐसी फिल्मों-सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें क्राइम, एक्शन, सस्पेंस और थ्रिल भरपूर है. इन्हें देखने के बाद आपका दिमाग जरूर चकरा जायेगा, लेकिन इसके साथ ही आपको मजा भी खूब आएगा. तो आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
ब्लैक वारंट
ब्लैक वारंट पत्रकार सुनेत्रा चौधरी और पूर्व तिहाड़ जेल अधीक्षक सुनील गुप्ता की ‘ब्लैक वारंट’ बुक से प्रेरित वेब सीरीज है. यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.
रेखाचित्रम
जोफिन टी. चाको की ‘रेखाचित्रम’ साल 2025 की मलयालम सस्पेंस थ्रिलरहै, जिसमें आसिफ अली और अनस्वरा राजन मुख्य भूमिकाओं में हैं. कम बजट पर बनी यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म है, जो 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसके ट्विस्ट और टर्न्स को आलोचकों ने खूब सराहा है. अब रेखाचित्रम 14 मार्च को सोनीलिव पर डिजिटल डेब्यू करेगी.
थडम
तमिल की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘थडम’ काविन और एझिल नाम के जुड़वां भाइयों के जीवन पर आधारित है. दोनों भाइयों में काविन कम पढ़ा-लिखा है, लेकिन उसे कानून की गहरी समझ है. वहीं, एझिल बहुत सीधा-साधा है. यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.
आई एम कथालन
आई एम कथालन में अनिश्मा और नासलेन के. गफूर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसकी कहानी बदले और साइबर क्राइम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था, जो अब मनोरमा मैक्स पर उपलब्ध है. इस फिल्म में लिजोमोल जोस, अनिश्मा अनिलकुमार और दिलीश पोथन की भी अहम् भूमिकाओं में हैं.
हिट
हिट एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें अदिवी शेष ने पुलिस अधिकारी कृष्ण देव का किरदार निभाया है. कृष्ण देव उर्फ केडी को जब पता चलता है कि एक महिला की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश के किसी हिस्से को एक रस्म के तौर पर काट दिया गया है, तब वह इस मामले की तह तक पहुंचने की हर मुकीम कोशिश करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










