बंगाल में जमकर मनी होली, ममता बनर्जी और अभिषेक ने दी दोल की शुभकामनाएं

Updated:
विज्ञापन

बांकुड़ा में सड़क पर लोगों के साथ होली का आनंद लेते सांसद अरूप विश्वास. फोटो : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंगाल में दोल यात्रा यानी होली के मौके पर राजनेता से लेकर आम लोग तक रंगों से सराबोर नजर आये. सांसद से लेकर विधायक तक होली के उमंग में नाचते-गाते दिखे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्ला में दोल उत्सव की शुभकामनाएं दीं, तो अभिषेक बनर्जी ने भी सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपने ही अंदाज में लोगों को होली विश की.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दोल उत्सव हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया. होली के अवसर पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. आम लोगों से लेकर नेता तक होली के रंग में रंगे दिखे. आसनसोल की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल महिलाओं के साथ जमकर नाचीं, तो भवानीपुर में बंगाल विधानसभा के लीडर ऑफ ऑपोजीशन शुभेंदु अधिकारी ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के साथ जनसंपर्क अभियान शुरू किया.

विज्ञापन
आसनसोल में आयोजित होली मिलन समारोह में जमकर नाचीं भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल.

सांसद अरूप चक्रवर्ती ने बांकुड़ा में खेली होली

तृणमूल कांग्रेस के नेता और सांसद अरूप चक्रवर्ती ने बांकुड़ा शहर में होली खेली. उनके साथ नगरपालिका अध्यक्ष अलका सेन मजूमदार और अन्य लोग भी मौजूद थे. टीएमसी सांसद ने इस अवसर पर कहा कि 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में एक बार फिर हरा गुलाल ही उड़ेगा.

ममता बनर्जी और अभिषेक ने दी दोल यात्रा की शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने बंगाल के लोगों को दोल उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं. ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर बांग्ला भाषा में अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं, तो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अंग्रेजी में होली की शुभकामनाएं दी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ओ रे घर वालों, द्वार खोलो, होली आ गयी

ममता बनर्जी ने जो ट्वीट किया है, उसमें लिखा है – ओ रे घर वालों, द्वार खोलो, द्वार खोलो, होली (दोल) आ गयी है. धरती पर, जल में और वन-उपवन में दोल की उमंग छा गयी है. सभी को दोल यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई. ममता बनर्जी ने इसके आगे लिखा है- शांति की होली और दोल मानव समाज में पवित्र सौहार्द लेकर आये.

अभिषेक बनर्जी ने एक्स पर दी होली की शुभकामनाएं

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि दोल और होली हर साल अपने हाथों में रंग और दिल में एक शाश्वत संदेश लेकर आती है. जब रंग हमें छूते हैं, तो वे हमारा नाम, जाति, भाषा या धर्म नहीं पूछते, वे बस सबको गले लगा लेते हैं.

रंग को समान सम्मान और गरिमा के साथ मिले स्थान

कोई समाज तभी सचमुच रंगीन और जीवंत बनता है, जब हर रंग को समान सम्मान और गरिमा के साथ स्थान मिलता है. दोल यात्रा और होली की भावना हमें याद दिलाती है कि एकता हमारी सबसे बड़ी ताकत है और सौहार्द हमारी साझा जिम्मेदारी.

हर नागरिक को मिले बराबर स्थान

यह पर्व हमारे भीतर एकजुटता, समानता और इस विश्वास के भाव का संचार करे. एक ही आसमान के नीचे हर नागरिक को बराबर स्थान मिले. सभी को रंगों से भरी दोल और होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ‘बॉर्डर पॉलिटिक्स’ से वोट बैंक की घेराबंदी, संदेशखाली में ममता बनर्जी सरकार पर शिवराज का सीधा वार

अभिषेक बनर्जी का केंद्र को चैलेंज – हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखायें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola