South OTT Release: डाकू महाराज से मार्को तक, ओटीटी पर होगा साउथ की इन जबरदस्त फिल्मों का कब्जा, लिस्ट पढ़े

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Feb 2025 3:58 PM

विज्ञापन

South OTT Release

South OTT Release: अगर आप साउथ फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम ओटीटी की कुछ नई साउथ फिल्मों की लिस्ट बताएंगे. इनमें दमदार कहानी के साथ-साथ भरपूर एक्शन और रोमांस भी है.

विज्ञापन

South OTT Release: दर्शकों में इन दिनों साउथ की फिल्मों का क्रेज सातवें आसमान पर है. ऐसा होना भी ठीक है क्योंकि साउथ की फिल्मों में दर्शकों को रोमांस, कॉमेडी, एक्शन और थ्रिलर जॉनर का एक जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. यही वजह है अब कई बॉलीवुड फिल्में भी साउथ की फिल्मों से प्रेरित होती हैं. ऐसे में अगर आप भी साउथ की फिल्मों के शौकीन हैं और आपको एक्शन-थ्रिलर जॉनर खूब पसंद आता है, तो आइए आज हम आपको ओटीटी की कुछ दमदार साउथ फिल्मों की लिस्ट बताते हैं.

डाकू महाराज

नंदामुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की ‘डाकू महाराज’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई करने के बाद अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही है. यह फिल्म 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. इस फिल्म में नंदामुरी बालकृष्ण और उर्वशी के अलावा बॉबी देओल, प्रज्ञा जैस्वाल, श्रद्धा श्रीनाथ, ऋषि, चांदिनी चौधरी, प्रदीप रावत, सचिन खेड़ेकर, शाइन टॉम चाको, विश्वंत दुद्दुम्पुडी, आदुकालम नरेन और रवि किशन जैसे कलाकारों अहम भूमिकाओं में हैं.

मैक्स

विजय कार्तिकेया की निर्देशित और किच्चा सुदीप की निर्मित कन्नड़ एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मैक्स’ एक इंस्पेक्टर अर्जुन महाक्षय (मैक्स) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मंत्री के बेटों की हत्या के बाद उसे अपने अन्य साथी अधिकारियों के साथ छुपाता है. यह फिल्म 15 फरवरी से जी5 पर स्ट्रीम हो गई है. इस फिल्म में किच्चा सुदीप, वरालक्ष्मी सरथकुमार, सुनील, साम्युक्ता होर्नाड, सुकृत वाग्ले और अनिरुद्ध भट जैसे कलाकार शामिल हैं.

मार्को

उन्नी मुकुंदन की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मार्को’ की कहानी मार्को के अपने सौतेले भाई के हत्या का बदला लेने के इर्द-गिर्द घूमती है. इस फिल्म में खूब सारा वायलेंस देखने को मिलता है. यह फिल्म 14 फरवरी को सोनी लिव पर प्रीमियर हुई है.

कधलीका नेरामिलई

कधलीका नेरामिलई 2025 की रोमांटिक-कॉमेडी तमिल फिल्म है, जिसका निर्देशन किरुथिगा उदयनिधि ने किया है. इस फिल्म में रवि मोहन और निथ्या मेनन लीड रोल में हैं. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

यह भी पढ़े: Baby John On OTT: इस ओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवण की बेबी जॉन, बिना देर किए करें एंजॉय

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola