ePaper

अनिल कपूर की किस्मत चमकी, व्हील पहुंचा 1 करोड़ के करीब

Updated at : 03 Mar 2026 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Wheel Of Fortune PROMO 3 March

व्हील ऑफ फॉर्च्यून प्रोमो 3 मार्च, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel Of Fortune PROMO: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के नए प्रोमो में सूबेदार की स्टारकास्ट अनिल कपूर, राधिका मदन और सौरभ शुक्ला पहुंचे. गेम के दौरान अनिल कपूर की सुई 1 लाख पर रुकती है और फिर 1 करोड़ के करीब पहुंचकर बड़ा सस्पेंस छोड़ जाती है. जानिए प्रोमो में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

Wheel Of Fortune PROMO: व्हील ऑफ फॉर्च्यून के लेटेस्ट प्रोमो में फिल्म सूबेदार की स्टारकास्ट अनिल कपूर, राधिका मदन और सौरभ शुक्ला शो में पहुंचते नजर आते हैं. उनके आने से पूरे सेट पर मजेदार माहौल बन जाता है. शो में हंसी-मजाक के साथ गेम भी खेला जाता है, लेकिन प्रोमो में सबसे ज्यादा ध्यान उस ट्विस्ट ने खींचा जब गेम के दौरान बड़ी रकम दांव पर लगती दिखी. आइए प्रोमो की पूरी अपडेट बताते हैं.

ऑडियंस से अक्षय कुमार का मजेदार सवाल

प्रोमो की शुरुआत में शो के होस्ट अक्षय कुमार ऑडियंस से एक मजेदार सवाल पूछते हैं. वह कहते हैं कि अनिल कपूर, राधिका मदन और सौरभ शुक्ला में से कौन सबसे ज्यादा पैसे जीतकर जाएगा, इसके लिए हाथ उठाकर बताइए. इसके बाद ऑडियंस अपने पसंदीदा कलाकार के लिए हाथ उठाती है और सेट पर हल्का-फुल्का मजाक और हंसी का माहौल बन जाता है.

गेम राउंड में क्या हुआ?

गेमिंग राउंड की शुरुआत राधिका मदन से होती है. जब वह व्हील घुमाती हैं तो सुई जाकर सांप वाले हिस्से पर रुक जाती है. इसके बाद सौरभ शुक्ला की बारी आती है. उनकी सुई एक रुपए पर रुकती है और अपनी बारी में वह दो रुपए जीतते हैं.

फिर आता है अनिल कपूर का टर्न. जब वह व्हील घुमाते हैं तो सुई 1 लाख रुपये पर रुकती है और सही जवाब देकर वह यह रकम जीत भी लेते हैं. इसके बाद वह व्हील दोबारा घुमाते हैं और इस बार सुई 1 करोड़ के करीब जाकर रुकती दिखती है. यहीं पर प्रोमो खत्म हो जाता है और सस्पेंस बना रहता है कि क्या वह सच में 1 करोड़ जीत पाएंगे या नहीं.

व्हील ऑफ फॉर्च्यून में कैसे खेला जाता है गेम?

व्हील ऑफ फॉर्च्यून एक क्विज और पजल आधारित गेम शो है. इसमें कंटेस्टेंट्स को पहेली हल करके पैसे और इनाम जीतने का मौका मिलता है. शो में आमतौर पर तीन प्रतियोगी होते हैं जो व्हील घुमाकर अलग-अलग मनी वैल्यू पर पहुंचते हैं.

व्हील जहां रुकती है, उसके बाद प्रतियोगी किसी अक्षर को चुनते हैं. अगर वह अक्षर पहेली में मौजूद होता है तो उन्हें पैसे या अंक मिलते हैं. शो के अलग-अलग राउंड में कंटेस्टेंट्स पहेली हल करते हैं और बोनस जीतने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: Wheel Of Fortune में अनिल कपूर ने शेयर की करियर की पहली कमाई, दूरदर्शन से मिला था मौका

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola