जालीदार ड्रेस में होली खेलने सड़क पर उतरीं पूनम पांडे, वायरल हुआ लुक

एक्ट्रेस पूनम पांडे
Poonam Pandey: पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ग्रहण के बीच मुंबई में होली खेलते हुए उनका वीडियो वायरल हो रहा है. चर्चा की मुख्य वजह उनकी ड्रेस थी. जालीदार ड्रेस पहने पूनम बिल्कुल मस्ती वाले मूड में दिख रही थीं. देखिए पूनम का लुक…
Poonam Pandey: मनोरंजन जगत में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो सुर्खियों में बने रहने का हुनर बखूबी जानते हैं. ऐसा ही एक नाम है पूनम पांडे का. कभी अपने बोल्ड अंदाज से तो कभी विवादित बयानों से, पूनम अक्सर चर्चा का विषय बन जाती हैं. एक बार तो उन्होंने अपनी ही मौत की झूठी खबर फैलाकर सबको हैरान कर दिया था.
होली पर फिर चर्चा में पूनम
इसी बीच अब एक बार फिर पूनम पांडे चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में वह होली का जश्न मनाने के लिए मुंबई की सड़कों पर उतर आईं. बताया जा रहा था कि उस दिन ग्रहण भी लगा हुआ था, जिसकी वजह से कई लोग रंग खेलने से बच रहे थे. लेकिन पूनम कहां मानने वाली थीं.
नेट की टॉप में नजर आईं पूनम
वायरल हो रहे वीडियो में पूनम व्हाइट पैंट और नेट के स्टाइलिश टॉप में नजर आईं. इस आउटफिट में वह काफी कॉन्फिडेंट दिखाई दीं. आते ही उन्होंने मीडिया के सामने जमकर पोज दिए और फिर हाथ में रंग उठाकर एक-एक कर सबको रंग लगाने लगीं.
मस्ती के मूड में दिखीं पूनम
मीडिया के कुछ लोगों ने उन्हें याद दिलाया कि कुछ लोग रोजा रखे हुए हैं और कई लोग ग्रहण के कारण होली नहीं खेल रहे. इस पर पूनम ने कहा कि तीन बजे तक रंग खेला जा सकता है. इसके बाद वह मस्ती के मूड में रंगों के साथ होली मनाती दिखीं.
प्रेमानंद जी महाराज से मिली थीं पूनम
बता दें, कुछ समय पहले पूनम मथुरा-वृंदावन गई थीं. वहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में जाकर दर्शन किए थे. बातचीत के दौरान वह भावुक हो गईं और आंसू बहाती नजर आईं. उस समय उन्होंने दुपट्टे से अपना चेहरा भी ढक लिया था.
कुछ लोगों ने कहा था ढोंगी
इन तस्वीरों और वीडियोज को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. कई लोगों ने उन्हें ढोंगी तक कह दिया और आरोप लगाया कि वह विवादों के बाद अब सादगी का दिखावा कर रही हैं. हालांकि, ट्रोलिंग के बीच पूनम ने सूट पहनकर अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं और अपने अंदाज में जवाब देती नजर आईं.
यह भी पढे़ं: खेसारी-पवन के इन गानों के बिना फीका है होली का हुड़दंग, प्लेलिस्ट में करें एड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




