खेसारी-पवन के इन गानों के बिना फीका है होली का हुड़दंग, प्लेलिस्ट में करें एड

होली स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग
Holi Special Bhojpuri Songs: होली 2026 पर भोजपुरी गानों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और अक्षरा सिंह के नए गाने तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. जानिए कौन से गाने आपकी होली पार्टी को और भी मस्तीभरा बनाने वाले हैं. पढे़ं गानों की पूरी लिस्ट…
Holi Special Bhojpuri Songs: होली का असली मजा तभी आता है जब म्यूजिक दमदार हो. यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली और मुंबई तक हर जगह होली पार्टी की तैयारियां जोरों पर हैं. लेकिन पार्टी तब तक अधूरी है, जब तक भोजपुरी गानों की गूंज न हो. अगर आप भी 2026 की होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन सुपरहिट ट्रैक्स को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर जोड़ लें.
खेसारी लाल यादव का ‘होली परल बा 4 के’
होली का सीजन और खेसारी लाल यादव का गाना, ये कॉम्बिनेशन हर साल हिट रहता है. इस बार उनका नया ट्रैक ‘होली परल बा 4 के’ यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. पार्टी में इसे बजते ही डांस फ्लोर फुल हो जाएगा.
पवन सिंह का ‘सतरंगी सलवारवा’
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी पीछे नहीं हैं. उनका लेटेस्ट गाना ‘सतरंगी सलवारवा’ रिलीज होते ही ट्रेंड में आ गया है. इसमें उनकी केमिस्ट्री भी चर्चा में है और बीट्स भी जबरदस्त हैं.
अक्षरा सिंह का ‘होली पे चले गोली’
अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग में भी धाक जमाने वाली अक्षरा सिंह इस बार होली पर खास तोहफा लेकर आई हैं. ‘होली पे चले गोली’ गाना मस्ती और देसी अंदाज से भरपूर है, जो आपकी पार्टी में एनर्जी बढ़ा देगा.
‘लखैरन के टोली’ और बाकी धमाकेदार ट्रैक
रवि लाल यादव और शिल्पी राज का ‘लखैरन के टोली’ भी इस मौके पर खूब सुना जा रहा है. इसके अलावा ‘लाल घाघरा’, ‘होलिया में गर्दा होई’, ‘फगुनवा में रस बरसे’ और ‘होली में ला ललका पाउडर’ जैसे गाने भी माहौल को और रंगीन बना देंगे.
यह भी पढे़ं: होली पर परिवार संग देखें ये सुपरहिट फिल्में, रंगों के त्योहार को बना देगा खास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




