उपेंद्र कुशवाहा RLM से राज्यसभा उम्मीदवार, संजय सरावगी बोले- NDA पांचों सीटों पर करेगा नामांकन

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Mar 2026 4:38 PM

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने तस्वीर साफ कर दी है. रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा उम्मीदवार होंगे, जबकि भाजपा ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार को मैदान में उतारने का ऐलान किया है. सभी प्रत्याशी 5 मार्च को नामांकन करेंगे.

विज्ञापन

Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर दिए हैं. गठबंधन की ओर से अलग-अलग दलों के नेताओं को मैदान में उतारा जा रहा है. बीजेपी और RLM ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. जदयू भी जल्द लिस्ट जारी कर सकता है.

रालोमो से उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया है. वे एनडीए समर्थित प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया है. उपेंद्र कुशवाहा 5 मार्च को नामांकन करेंगे.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने स्पष्ट किया कि एनडीए राज्यसभा की पांचों सीटों पर नामांकन करेगा. उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी उम्मीदवार होंगे. साथ ही उन्होंने बताया कि रालोमो की ओर से उपेंद्र कुशवाहा नामांकन करेंगे. पांचवें प्रत्याशी के तौर पर भाजपा के शिवेश कुमार का नाम सामने आया है.

सीटों का गणित साफ

एनडीए के फार्मूले के तहत भाजपा के 2, जदयू के 2 और रालोमो के 1 उम्मीदवार मैदान में होंगे. सभी उम्मीदवार 5 मार्च को नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार के नाम पर मुहर लगाई थी.

राज्यसभा चुनाव को लेकर अब तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. 5 मार्च को सभी उम्मीदवार नामांकन करेंगे.

Also Read: बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने जारी की लिस्ट

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन