ये रिश्ता क्या कहलाता है: होली पर आएगा चौंकाने वाला ट्विस्ट, क्या अरमान-अभीरा कर लेंगे शादी?

Updated:
विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल में दिखाया जाएगा कि मायरा टैटू करवा लेती है. लेकिन देख नहीं पाती. मुक्ति को डर लगता है और वह टैटू नहीं करवाती. दूसरी तरफ कावेरी, अभीरा को बार-बार फोन करती है.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अभीरा, अरमान से पूछती है कि क्या मायरा उसे याद करती है. अरमान उसका सवाल नजरअंदाज कर देता है. अरमान आरोप लगाता है कि अभीरा हमेशा मायरा की खुशियों के बीच आ जाती है. तभी मेहर वहां पहुंचती है और दोनों को साथ देखकर हैरान रह जाती है. मायरा अपने टैटू को देखने के लिए उत्साहित है, लेकिन आर्टिस्ट उसे मना कर देता है और सावधानी बरतने की सलाह देता है. वह मुक्ति से अपने टैटू के बारे में बात करती है, लेकिन मुक्ति डर की वजह से टैटू न बनवाने की बात कहती है. इस पर मायरा नाराज हो जाती है और उसे अकेले आने को कह देती है. बाद में जब उसे केक मिलता है तो उसे लगता है कि ये केक किसने भेजा है.

अरमान से मेहर करना चाहती है शादी

मेहर अरमान से शादी करने की ठान चुकी है. वह मित्तल पर दबाव डालती है कि किसी भी हालत में उसकी शादी अरमान से करवाई जाए. मित्तल उसे चेतावनी देता है, लेकिन आखिरकार उसकी मदद करने को तैयार हो जाता है. अरमान परिवार से कहता है कि मायरा के सामने उसकी और अभीरा की मुलाकात की बात को ना करे. होलिका दहन के मौके पर हर कोई अपनी-अपनी मन्नत मांगता है. अरमान, मायरा की खुशियों के लिए दुआ करता है, तो कावेरी परिवार को बुरी नजर से बचाने की प्रार्थना करती है. कावेरी, अभी को बार-बार कॉल करती है, लेकिन वह उसका कॉल नहीं उठाती. कावेरी उसका पता लगाने का फैसला करती है.

अरमान और अभीरा की होगी शादी

अभीरा को लगता है कि अरमान उसे मायरा से दूर रखना चाहता है. वह सोचती है कि कम से कम केक के जरिए मायरा तक उसका प्यार पहुंच गया. कॉलोनी में लोग होली खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन अभीरा, मायरा के बिना जश्न मनाने से इंकार कर देती है. ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नशे की हालत में अरमान और अभीरा एक-दूसरे से अपने दिल की बात कह देते हैं और शादी का फैसला कर लेते हैं. अब देखना होगा कि क्या सच में दोनों की शादी होती है या नहीं.

यह भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है में फिर आएगा जेनरेशन लीप? क्या बदलेगी पूरी कहानी?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola