Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की 'कुली' या ऋतिक रोशन की 'वॉर 2? वर्ल्डवाइड किसकी बादशाहत तेज और किसे मिली मात
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Aug 2025 7:33 PM
कुली और वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 फोटो- इंस्टाग्राम
Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की कुली ने पहले दिन 65 करोड़ रुपए की कमाई कर 'वॉर 2' को पीछे छोड़ दिया. ऐसे में जानें दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और विदेशों में कौन कर रहा राज.
Coolie vs War 2 Box Office: 14 अगस्त 2025 को एक साथ रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों, रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की. दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला, लेकिन ओपनिंग डे पर रजनीकांत की कुली ने बाजी मार ली. ऐसे में सवाल यह कि आखिर वर्ल्डवाइड किस फिल्म ने धाक जमा रखी है.
वॉर 2 वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की इस अगली कड़ी में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिली. फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि भारत में फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन ₹51.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹151.75 करोड़ हुआ है.
कुली वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी रजनीकांत की कुली भी इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी. फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन ₹65.00 करोड़ का किया. वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन (पहले दिन) 80 करोड़ रुपए रहा.
जहां वॉर 2 ने वर्ल्डवाइड स्तर पर शानदार शुरुआत की, वहीं कुली ने भारत में ज्यादा कमाई करके बाजी मारी है. दोनों ही फिल्मों के बीच की टक्कर अभी और दिलचस्प होने वाली है, लेकिन फिलहाल के लिए रजनीकांत की फिल्म कुली ने बादशाहत हासिल कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










