Coolie 2: रजनीकांत की 'कुली' के बाद 'कुली 2' की बारी, अनिरुद्ध रविचंदर ने किया खुलासा, बोले- पिछले डेढ़ साल से काम किया है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Aug 2025 6:15 PM

विज्ञापन

Coolie Worldwide Box Office

Coolie 2: रजनीकांत की 'कुली' के ब्लॉकबस्टर कमाई के बीच म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने सीक्वल को लेकर बात की है. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे, ताकि एक्शनर का सीक्वल बना सके.

विज्ञापन

Coolie 2: सुपरस्टार रजनीकांत और डायरेक्टर लोकेश कनगराज की फिल्म ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी और पहले ही दिन ₹65 करोड़ की कमाई कर एक ब्लॉकबस्टर ओपनिंग दर्ज की. अब इस मेगा सक्सेस के बीच फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने ‘कुली 2’ को लेकर बड़ी बात कह दी है. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा है.

कुली 2 पर क्या बोले अनिरुद्ध रविचंदर?

फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में हुए स्पॉटिफाई के एक इवेंट के दौरान, जहां फिल्म ‘कुली’ का हिंदी एल्बम लॉन्च किया गया, अनिरुद्ध रविचंदर ने सीक्वल की संभावना को लेकर दिल खोलकर बात की. उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि ‘कुली 2’ जरूर बने। हमने इस फिल्म पर पिछले डेढ़ साल से काम किया है और ये अनुभव जादुई रहा. कल ही हमने फिल्म का फाइनल मिक्स पूरा किया और जब लोकेश और मैंने एक तस्वीर क्लिक की, हम दोनों काफी इमोशनल हो गए. मैं बतौर फैन ‘कुली’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने को बेताब हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे पता है कि हम इस समय को फिर नहीं पा सकते.. लेकिन मुझे वास्तव में उम्मीद है कि फिल्म शानदार प्रदर्शन करे और हम कूली 2 के लिए फिर से मिलें.”

‘कुली’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

लोकेश कनगराज की ओर से निर्देशित फिल्म ‘कुली’ को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹65 करोड़ का ओपनिंग डे कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन यह 100 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है.

बता दें कि इस कलेक्शन ने ‘कुली’ को 2025 की सबसे बड़ी ओपनर बना दिया है.

यह भी पढ़े: Coolie Box Office: बॉक्‍स ऑफिस पर रजनीकांत की बादशाहत फिर भी टॉप-10 से चूकी, पुष्पा 2-जवान जैसी फिल्मों से मिली पटखनी

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola