Coolie Box Office: बॉक्‍स ऑफिस पर रजनीकांत की बादशाहत फिर भी टॉप-10 से चूकी, पुष्पा 2-जवान जैसी फिल्मों से मिली पटखनी

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 15 Aug 2025 7:36 PM

विज्ञापन

कुली ओटीटी रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम

Coolie Box Office: रजनीकांत की 'कुली' ने ₹65 करोड़ की ओपनिंग के साथ करियर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाया, लेकिन टॉप 10 भारतीय ओपनिंग फिल्मों की सूची में जगह नहीं बना पाई. आइए बताते हैं पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Coolie Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की गैंगस्टर एक्शन ड्रामा ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की ‘वॉर 2’ से रही, और ओपनिंग डे पर ‘कुली’ ने ‘वॉर 2’ को पछाड़ते हुए रजनीकांत के 50 साल के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज कराई. यही नहीं, इसने थलपति विजय की ‘लियो’ को पीछे छोड़ते हुए तमिल सिनेमा में पहले दिन की सबसे अधिक कमाई का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

लेकिन यह इसके बावजूद टॉप 10 भारत में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वालों में अपनी जगह नहीं बना पाई है. आइये बताते हैं इसका बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और यह किन फिल्मों से पीछे है.

कुली का पहले दिन का कलेक्शन

sacnilk के अनुसार, ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन ₹65.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसमें से तमिल: ₹45.00 करोड, तेलुगू: ₹15.00 करोड़, हिंदी: ₹4.50 करोड़ और कन्नड़: ₹0.50 करोड़ शामिल हैं.

टॉप 10 में क्यों नहीं पहुंची?

वर्तमान में 10वें स्थान पर शाहरुख खान की ‘जवान’ है, जिसने पहले दिन ₹75.00 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, सूची में सबसे ऊपर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ है, जिसने ₹164.25 करोड़ की ऐतिहासिक ओपनिंग ली थी. दूसरे नंबर पर ₹133.00 करोड़ के साथ ‘RRR’, और तीसरे पर ₹121.00 करोड़ के साथ ‘बाहुबली 2’ है.

यहां देखें पूरा लिस्ट-

टॉप 10 हाईएस्ट ओपनिंग भारतीय फ‍िल्‍में

रैंकफिल्म का नामपहले दिन की कमाई (भारत)
1पुष्पा 2₹164.25 करोड़
2RRR₹133.00 करोड़
3बाहुबली 2₹121.00 करोड़
4केजीएफ 2₹116.00 करोड़
5कल्कि 2898 AD₹95.30 करोड़
6सलार₹90.70 करोड़
7साहो₹89.00 करोड़
8आदिपुरुष₹86.75 करोड़
9देवरा पार्ट 1₹82.50 करोड़
10जवान₹75.00 करोड़

यह भी पढ़े: Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने ‘कुली’ का किया रिव्यू, बोलीं- आखिरी 10 मिनट का फ्लैशबैक…

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola