मिमिक्री, म्यूजिक और मस्ती, Wheel Of Fortune के नए प्रोमो में छप्पर फाड़ एंटरटेनमेंट

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 18 Feb 2026 2:54 PM

विज्ञापन

व्हील ऑफ फॉर्च्यून प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

Wheel Of Fortune PROMO: अक्षय कुमार के गेमिंग रियलिटी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून के नए प्रोमो में दिखा हंसी और गेम का धमाल. जानिए बॉलीवुड थीम वाले एपिसोड की पूरी अपडेट.

विज्ञापन

Wheel Of Fortune PROMO: अक्षय कुमार का नया गेमिंग रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ इन दिनों दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. पॉपुलर सेलेब्स और क्रिएटर्स की मौजूदगी के साथ अक्षय की दमदार होस्टिंग इस शो को खास बना रही है. यही वजह है कि शो के 25 नए एपिसोड और बढ़ा दिए गए हैं. अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें गेम और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. आइए बताते हैं एपिसोड की पूरी अपडेट.

अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री

नए प्रोमो की शुरुआत अक्षय कुमार की शानदार एंट्री से होती है. ग्रे सूट में वह बेहद स्टाइलिश नजर आते हैं और स्टेज पर आते ही पैसे उड़ाते दिखाई देते हैं. बैकग्राउंड में गाना बजता है- “देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के”, जिससे माहौल और भी जोश से भर जाता है.

इसके बाद अक्षय तीन नए गेस्ट का स्वागत करते हैं और बताते हैं कि इस बार की थीम ‘बॉलीवुड स्पेशल’ है.

पजल राउंड में छाया बॉलीवुड

गेमिंग राउंड शुरू होते ही स्क्रीन पर बॉलीवुड से जुड़े नामों वाले पजल आते हैं. गेस्ट एक के बाद एक सही जवाब देकर राउंड जीतते हैं और गेम में रोमांच बना रहता है.

बीच-बीच में एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगता है, जब दो मेल गेस्ट अक्षय की सुपरहिट फिल्मों हेरा फेरी और वेलकम के किरदारों की मिमिक्री करते हैं. उनकी परफॉर्मेंस देखकर ऑडियंस ठहाके लगाकर हंसने लगती है और खुद अक्षय भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

कहां और कब देखें शो?

व्हील ऑफ फॉर्च्यून को आप सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Sony Entertainment Television पर देख सकते हैं. इसके अलावा यह शो Sony LIV पर भी स्ट्रीम किया जा रहा है.

नए प्रोमो ने साफ कर दिया है कि आने वाला एपिसोड हंसी, गेम और बॉलीवुड के तड़के से भरपूर होने वाला है, जिससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें: अलायंस का खेल पड़ा भारी, बेबिका धुर्वे का कटा पत्ता, अदनान हुए सेफ

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola