Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच 'कुली' की एक्ट्रेस ने रजनीकांत संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सर पर चिल्लाना था
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Aug 2025 2:38 PM
कुली में रजनीकांत के साथ काम करने पर बोलीं एक्ट्रेस श्रुति हासन. Photo Source: Instagram
Coolie: श्रुति हासन ने फिल्म 'कुली' में रजनीकांत के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया. उन्होंने बताया कि पहले ही दिन सुपरस्टार पर चिल्लाने का सीन देखकर वह घबरा गई थीं.
Coolie: लोकेश कनगराज की फिल्म कुली बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत की परफॉर्मेंस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म की एक्ट्रेस श्रुति हासन ने रजनीकांत संग काम करने का अनुभव शेयर किया. श्रुति ने बताया कि जब उन्होंने कुली के सेट पर रजनीकांत के साथ अपना पहला सीन शूट किया, तो वह काफी घबरा गई थीं. उस सीन में उन्हें सुपरस्टार पर चिल्लाना था. आइए बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा.
श्रुति हासन को पहले ही सीन में रजनीकांत पर था चिल्लाना
कुली एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें रजनीकांत देवा की भूमिका में हैं, जो एक पूर्व तस्कर है जो अपने पुराने दोस्त की मौत की जांच करता है और आखिर में एक क्रूर अपराधी (नागार्जुन) से भिड़ जाता है. फिल्म में, श्रुति हासन ने मृतक दोस्त की बेटी प्रीति की भूमिका निभाई है. यह पहली बार है जब इस अभिनेता-गायिका ने रजनीकांत के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया है.
उन्होंने हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ एक खास बातचीत में, फिल्म में रजनीकांत के साथ अपने पहले सीन के बारे में बात करते हुए बग्ताया कि उन्होंने सेट पर पूछा कि ‘क्या मुझे शुरुआत ही सर पर चिल्लाने से करनी होगी?’ ऐसे में, एक्ट्रेस ने खुद को स्थिर रखने के लिए खुद से कहा था, “काम करो, काम करो.”
कौनसा मोनोलॉग सबसे ज्यादा आया पसंद?
श्रुति ने यह भी बताया कि उन्हें फिल्म में सुपरस्टार के सामने पैसों और आजादी पर दिया गया लंबा मोनोलॉग बहुत पसंद आया.
उन्होंने कहा, “लोगों की मेरे बारे में यही छवि है कि मेरे पास सब कुछ है. मैं इसे कभी हल्के में नहीं लेती, लेकिन मुझे पता है कि मैंने इतने सालों तक अपने बिल खुद चुकाए हैं. पैसे का मतलब अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग होता है. कुछ के लिए, यह ताकत है. कुछ के लिए, यह दिन में एक बार का खाना है. और कुछ स्वतंत्र महिलाओं के लिए, यह जीवन जीने की आजादीहै. एकालाप का यह पहलू मुझे बहुत पसंद आया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










