Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना कितने पढ़े-लिखे हैं? जानें अनुज की नेटवर्थ
Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Mar 2025 8:29 AM
Celebrity MasterChef winner Gaurav Khanna
Celebrity MasterChef: कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के विनर अनुपमा फेम गौरव खन्ना बन गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके जीत की चर्चा हो रही है. फैंस सोशल मीडिया पर एक्टर को बधाई भी देने लगे हैं.
Celebrity MasterChef: स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है और टीआरपी की दौड़ में लगातार नंबर वन बना हुआ है. साल 2020 में शुरू हुआ यह शो अब तक टीवी की दुनिया में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. रूपाली गांगुली के दमदार अभिनय के साथ, गौरव खन्ना ने भी ‘अनुज कपाड़िया’ के किरदार से दर्शकों का खूब प्यार बटोरा. हालांकि, अब गौरव इस शो का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार को लोग आज भी मिस कर रहे हैं. इन दिनों एक्टर कुकिंग रियलिटी शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि वह इस सीजन के विनर बन चुके हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि वह कितने पढें-लिखे हैं. साथ ही असल जिंदगी में कितनी संपत्ति के मालिक हैं.
गौरव खन्ना बने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 1 के विजेता
गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टरशेफ सीजन 1 के विजेता बन गए हैं. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, गौरव खन्ना ने शो की ट्राफी अपने नाम कर ली है. शो में उनका सफर काफी शानदार रहा. एक्स पर मीडिया यूजर्स उन्हें जीत की बधाई दे रहे हैं. ऐसी चर्चा भी है कि तेजस्वी प्रकाश फर्स्ट रनर अप हैं और निक्की तंबोली सेकंड रनर अप हैं. एक यूजर ने एक्स पर लिखा, गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जीतने के लिए बधाई. मेरी मां और उनकी टीम वास्तव में चाहती है कि आप जीते और आप सच में जीत गए. एक अन्य यूजर ने लिखा, ब्रेकिंग न्यूज गौरव खन्ना ने सोनी टीवी सेलिब्रिटी मास्टरशेफ जीता है. हालांकि ये देखना दिलचस्प होगा कि वह सच में जीतते हैं या नहीं.
प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Magadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन
गौरव खन्ना की नेट वर्थ
‘अनुपमा’ फेम गौरव खन्ना ने बी.कॉम की डिग्री हासिल की है. उन्होंने एक आईटी कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया था. एक्टर ने टीवी विज्ञापनों के जरिए इंडस्ट्री में अपना कदम रखा और बाद में टीवी शो भाभी से एक्टिंग की शुरुआत की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेट वर्थ 8 करोड़ रुपये है. एक्टर ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें कयामत, सिद्धांत, मानो या न मानो, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, ससुराल सिमर का, बालिका वधू, लाल इश्क शोज शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










