ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के आने वाले एपिसोड को लेकर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- बंसल और पोद्दार परिवार के बीच आएगी दरार

Updated at : 14 Nov 2025 2:37 PM (IST)
विज्ञापन
Samridhii Shukla on Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming episode

समृद्धि शुक्ला, फोटो- इंस्टाग्राम

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि अरमान और अभीरा, वरुण को पकड़ लेते हैं. वरुण ही वहो शख्स है जिसने उन दोनों का वीडियो वायरल किया था. अब समृद्धि शुक्ला ने अपकमिंग एपिसोड को लेकर बात की.

विज्ञापन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभीरा का किरदार समृद्धि शुक्ला निभा रही है. इन दिनों शो में दिखाया जा रहा है कि अभीरा और अरमान के वीडियो को एआई की मदद से वरुण एडिट करता है और उसे अपलोड कर देता है. इस वीडियो की वजह से अरमान और अभीरा को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. लेटेस्ट ट्रैक में एआई के गलत इस्तेमाल को लेकर दिखाया गया है. इस बीच लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने आने वाले एपिसोड को लेकर बात की.

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की रेटिंग गिरने पर क्या बोली अभीरा?

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का लेटेस्ट ट्रैक काफी प्रासंगिक है. एआई के गलत इस्तेमाल जैसे टॉपिक को शो में दिखाया गया है. हालांकि इतने अहम ट्रैक को दिखाने के बाद भी इस हफ्ते शो की रेटिंग में गिरावट देखी गई. इसे लेकर इंडिया फोरम ने समृद्धि शुक्ला से बात की. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे नहीं क्या वजह हो सकती है. हालांकि हमने वर्तमान मुद्दों और चिंताओं को उठाने की कोशिश की है. हो सकता है कि हमारे सभी दर्शक इन चीजों के प्रभावों से परिचित या परिचित न हों. यह कहना जरूरी है कि कई अभिनेत्रियों और अन्य लोगों के वीडियो को अश्लील कंटेंट में बदल दिया गया है और लोगों को अक्सर यह एहसास ही नहीं होता कि मनोरंजन के नाम पर वे कितने असंवेदनशील हो गए हैं.

अपकमिंग एपिसोड से हटा पर्दा

समृद्धि शुक्ला ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड को लेकर बताया, आने वाले एपिसोड में बंसल और पोद्दार के बीच स्पष्ट मतभेद देखने को मिलेंगे और यह देखने लायक बात है.

सीरियल में क्या दिखाया गया

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखाया जा रहा कि एक पार्टी में अभीरा और अरमान जाते हैं. हालांकि संजय नहीं चाहता कि इस पार्टी में दोनों जाए क्योंकि उस वीडियो की वजह से उन्हें उनके कंपनी का इमेज खराब होने का डर है. दूसरी तरफ अभीर, अभीरा और अरमान को बताता है कि वरुण इस पार्टी में आने वाला है.

यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान की जिंदगी का विलेन बनेगा ये शख्स, अपना लुक बदलकर वरुण पहुंचेगा पोद्दार परिवार मेंयह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी की विलेन बनती जा रही उसकी बेटी, खुद को कमरे में बंद कर लेगी मायरा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola