सलीम खान की सेहत में सुधार, सोमवार को घर लौटने की उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

Salim Khan Health Latest Update

Salim Khan Health Update: दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की सेहत में सुधार, एजाज खान ने आईसीयू से जानकारी साझा की. 17 फरवरी से भर्ती सलीम खान अब बेहतर महसूस कर रहे हैं. सलमान खान और परिवार लगातार उनके साथ हैं.

विज्ञापन

Salim Khan Health Update: मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज स्क्रीनप्ले राइटर सलीम खान की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है. शुक्रवार को अभिनेता एजाज खान अस्पताल पहुंचे और सलीम साहब से मुलाकात की. मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने फैंस को राहत देते हुए बताया कि सलीम खान अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं. एजाज खान ने कहा कि सलीम खान अभी आईसीयू में हैं, लेकिन डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक रहा, तो सोमवार तक सलीम खान अपने घर लौट सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे बिगड़ी थी सलीम खान की तबीयत?

दरअसल, सलीम खान को 17 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जांच में उनका ब्लड प्रेशर हाई पाया गया और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई. इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा और आईसीयू में शिफ्ट किया. वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि मिनिमल ब्रेन हेमरेज की वजह से आमतौर पर सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती.

लगातार अस्पताल जा रहे हैं सलमान खान

सलीम खान के परिवार के सदस्य भी उनके पास लगातार मौजूद हैं. उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और करीबी रिश्तेदार रोजाना अस्पताल पहुंचकर पिता का हालचाल लेते हैं. इसके अलावा फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां जैसे जावेद अख्तर और फराह खान भी सलीम खान से मिलने आईसीयू में पहुंचे. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम 24 घंटे उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है, लेकिन फिलहाल मेडिकल अपडेट देने की जिम्मेदारी केवल परिवार पर है.

सलीम खान के फैंस के लिए यह एक बड़ी राहत की खबर है कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है. आईसीयू से धीरे-धीरे सामान्य वार्ड में शिफ्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: पत्नी संग गरीबी झेली, अब करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं खेसारी लाल यादव

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola