Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा- अरमान की जिंदगी का विलेन बनेगा ये शख्स, अपना लुक बदलकर वरुण पहुंचेगा पोद्दार परिवार में
Published by : Divya Keshri Updated At : 09 Nov 2025 8:10 AM
ये रिश्ता क्या कहलाता है, फोटो- इंस्टाग्राम
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या, वरुण का सच जानकर काफी परेशान हो जाती है. वह जान जाती है कि वरुण और सिड ने ही अभीरा और अरमान का वीडियो एडिट करके अपलोड किया था.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: लोकप्रिय शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि अरमान और अभीरा अनपे उस वीडियो के लीक होने पर काफी परेशान है. साथ ही उनका परिवार भी इस बात को लेकर टेंशन में है. हालांकि अरमान और अभीरा घर का माहौल थोड़ा ठीक करने के लिए एक प्लान बनाते हैं. दोनों माधव के लिए एक सरप्राइज रिटायरमेंट सेलिब्रेशन का प्लान करते हैं. इसके लिए वह पोद्दार परिवार के साथ एक रोड़ ट्रिप पर जाने का फैसला लेते हैं. पूरा परिवार इस प्लान को लेकर उत्साहित हो जाता है.
तान्या को वरुण और सिड के बारे में चलेगा पता
ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाया जाएगा कि तान्या, वरुण से पूछती है कि क्या उसे यकीन है कि अभीरा और अरमान का वायरल वीडियो उन्हें फायदा पहुंचा रहा है. वरुण उसे यकीन दिलाता है कि वीडियो से वह लोग मुनाफा कमा रहे हैं. तान्या ये सुनकर काफी बेचैन हो जाती है और वहां से चली जाती है. वरुण और सिड, तान्या के वहां से जाने पर परेशान हो जाते हैं. तान्या अचानक क्यों गई इसके बारे में पता लगाने के लिए वह उसके पीछे जाते हैं. इस दौरान दोनों अरमान से टकरा जाते हैं. अरमान उन्हें देखकर हैरान हो जाता है.
अपना गेटअप बदलकर वरुण आएगा रिसॉर्ट में
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वरुण उस रिसॉर्ट के बारे में पता लगा लेगा, जिसमें पोद्दार परिवार ठहरता है. सोशल मीडिया की मदद से वह अभीरा और अरमान का पता लगाने वहां आ जाता है. उनके आने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है. वह अपनी झूठी पहचान बनाकर अंदर चला जाता है. दूसरी तरफ माधव के रिटायरमेंट समारोह के दौरान अभीरा और अरमान को पता चल जाता है कि उनका वीडियो वायरल करने वाला शख्स उस रिसॉर्ट में है.
यह भी पढ़ें– Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान-अभीरा की जिंदगी की विलेन बनती जा रही उसकी बेटी, खुद को कमरे में बंद कर लेगी मायरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










