War 2 Worldwide Collection: ऋतिक-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने दुनियाभर में छापे करोड़ों, कमाई चौंकाने वाला
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 01 Sep 2025 3:05 PM
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन Image Source: Instagram
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 ने दुनियाभर में 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में जानें फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और वर्ल्डवाइड परफॉर्मेंस.
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. 14 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके चलते दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई थोड़ी धीमी हो गई. हालांकि, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड शानदार बिजनेस किया. ऐसे में आइए बताते हैं पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
वॉर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिपोर्ट
sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, वॉर 2 ने 17वें दिन दुनियाभर में 355.10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में फिल्म की नेट कमाई 233.05 करोड़ और ग्रॉस कमाई 278.35 करोड़ रही, जबकि ओवरसीज में फिल्म ने 76.75 करोड़ कमाए. हालांकि, यह आंकड़ा अभी भी रजनीकांत की कुली से पीछे है. कुली के बाद इन दिनों वॉर 2 को परम सुंदरी से कड़ी टक्कर मिल रही है.
War 2 Box Office Report (17 Days)
- India Net: 233.05 करोड़ रुपए
- India Gross: 278.35 करोड़ रुपए
- Overseas Gross: 76.75 करोड़ रुपए
- Worldwide Gross: 355.10 करोड़ रुपए
वॉर 2 के बारे में डिटेल्स जानें
बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सुस्ती के बावजूद, वॉर 2 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक साबित हुई है. फिल्म में ऋतिक रोशन ने एक बार फिर कबीर का रोल निभाया है. उनके साथ एनटी रामा राव जूनियर और कियारा आडवाणी भी दमदार किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में फ्रैंचाइजी की अगली फिल्म अल्फा की झलक भी दिखाई गई है, जिससे दर्शकों में एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










