Param Sundari Box Office Collection Day 3: क्या बॉक्स ऑफिस की सुंदरी बनी 'परम सुंदरी'? तीसरे दिन की कमाई ने किया पर्दाफाश
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 31 Aug 2025 2:51 PM
परम सुंदरी के तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन. Image Source: Instagram
Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने दो दिनों में जाह्नवी कपूर की टॉप 5 में जगह बना लिया है. ऐसे में तीसरे दिन इस रोमांटिक-ड्रामा ने कितना कमाया, आइए बताते हैं.
Param Sundari Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी ‘परम सुंदरी’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रजनीकांत की ‘कुली’ और ऋतिक रोशन–जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ से कड़ा है. इस बीच आइए बताते हैं तीसरे दिन फिल्म ने कितना कमाया है.
परम सुंदरी के तीसरे दिन की कमाई
ट्रेड पोर्टल Sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘परम सुंदरी’ ने रविवार यानी रिलीज के तीसरे दिन लगभग 2.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 19.33 करोड़ रुपये हो गया है. हालांकि, यह आंकड़े फाइनल नहीं हैं और इनमें शाम तक अच्छी-खासी बढ़त हो सकती है.
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ रुपये कमाए थे और दूसरे दिन इसकी कमाई 9 करोड़ रुपये रही थी. तीन दिनों में ही यह फिल्म जाह्नवी कपूर की करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है.
जान्हवी की टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट
- धड़क – 74.19 करोड़
- देवरा पार्ट 1 – 62.12 करोड़
- मिस्टर एंड मिसेज माही – 36.34 करोड़
- रूही – 21.93 करोड़
- परम सुंदरी – 19.33 करोड़ (3 दिन का कलेक्शन)
फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
फिल्म दिल्ली और केरल की संस्कृतियों के बीच पनपने वाले प्रेम को खूबसूरती से दिखाती है. जाह्नवी कपूर यहां देखपट्टा सुंदरी दामोदरम पिल्लई का किरदार निभा रही हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा दिल्ली के युवक परम सचदेव की भूमिका में नजर आते हैं. इनके अलावा फिल्म में राजीव खंडेलवाल और आकाश दहिया भी अहम भूमिकाओं में हैं.
केरल के सुंदर लोकेशन्स पर फिल्माई गई इस लव स्टोरी में प्यार, गलतफहमियां और परिवार की अपेक्षाओं का टकराव देखने को मिलता है. फिल्म का गाना “परदेसिया” पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










