War 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में वॉर 2 ब्लॉकबस्टर हुई या फ्लॉप, टोटल कमाई जान चकरा जाएगा माथा
Published by : Ashish Lata Updated At : 19 Aug 2025 6:23 PM
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की रिपोर्ट फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Worldwide Collection: 'वॉर 2' स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर 'कुली' से भिड़ी. ऋतिक रोशन की फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छे रिव्यू मिले. यही वजह है कि मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितना कलेक्शन किया.
War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक वॉर 2, 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इसको रजनीकांत की कुली से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर मिल रही है. एक्शन ड्रामा साल 2025 की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में शामिल हो गई है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की.
वर्ल्डवाइड कुली ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर 2 ने दुनियाभर में 281.50 करोड़ की कमाई की. जल्द ही ये 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इस उपलब्धि के साथ, अयान मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म ने मोहनलाल की दूसरी फिल्म: एम्पुरान (दुनिया भर में 265.5 करोड़), अजय देवगन और रितेश देशमुख की रेड 2 (दुनिया भर में 237 करोड़), आमिर खान की सितारे जमीन पर (दुनिया भर में 267.5 करोड़) और एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा (दुनिया भर में 267 करोड़) के लाइफटाइम के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. यह फिल्म अब अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (दुनिया भर में 288.58 करोड़) को पीछे छोड़ने के करीब है.
वॉर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- War 2 Box Office Collection Day 1- 52 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 2- 57.35 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 3- 33.25 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 4- 31.3 करोड़
- War 2 Box Office Collection Day 5- 8.4 करोड़
War 2 Box Office Collection Day 6- 1.25 करोड़
War 2 Total Box Office Collection- 184.4 करोड़
वॉर 2 के बारे में
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, यह फिल्म एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान और टाइगर 3 के बाद वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी किस्त है. ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा, फिल्म में आशुतोष राणा और कियारा आडवाणी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










