War 2 Worldwide Collection: वर्ल्डवाइड वॉर 2 ब्लॉकबस्टर रही या फ्लॉप, आंकड़े हैं हैरान करने वाले
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Aug 2025 7:42 AM
वॉर 2 की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
War 2 Worldwide Collection: अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली. इसने पहले दिन 52 करोड़ रुपये की कमाई की. इसकी टक्कर रजनीकांत की कुली से हो रही है. आइये जानते हैं वर्ल्डवाइड इसने कितनी कमाई की.
War 2 Worldwide Collection: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की नई फिल्म ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बंपर रिस्पांस मिला है. यही वजह है कि ओपनिंग डे पर इसके धुआंधार कमाई करते हुए 52 करोड़ रुपये अपने खाते में डाल लिए है. कलेक्शन और भी ज्यादा होता, लेकिन इसकी टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की कुली से हो रही है. आइये जानते हैं दुनियाभर में मूवी ने कितने करोड़ की कमाई की.
वर्ल्डवाइड वॉर 2 ने कमाए इतने करोड़
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 14 अगस्त को रिलीज हुई वॉर 2 ने दुनियाभर में 79 करोड़ कमाए. मूवी ने सैयारा, हाउसफुल 3, रेड 2, जाट, केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया. वॉर 2, 2025 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म है और बॉक्स ऑफिस पर वीकेंड में और बेहतर प्रदर्शन करेगी. साउथ में जूनियर एनटीआर के लिए काफी क्रेज देखा गया, शुरुआत में तेलुगु टिकटों की बिक्री ज्यादा रही, लेकिन बाद में हिंदी टिकटों की बिक्री में बढ़त हासिल हुई.
वॉर 2 के बारे में
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित, “वॉर 2″ ऋतिक रोशन और एनटीआर जूनियर की जासूसी थ्रिलर है. जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला क्लाइमैक्स और आकर्षक सीन है. इसमें आडवाणी और अनिल कपूर भी हैं. ओपनिंग डे पर फैंस ने मूवी को जबरदस्त रिस्पांस दिया. एक यूजर ने लिखा, ”वाह ये फिल्म तो ब्लॉकबस्टर है… देखकर मजा ही आ गया.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”क्या जबरदस्त एक्शन और क्लाइमैक्स है.”
यह भी पढ़ें- Tehran On OTT: जॉन अब्राहम ने तेहरान के सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निराशा और हताशा जरूर…
यह भी पढ़ें- Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










