Coolie Box Office: रजनीकांत की कुली ने रचा इतिहास, इन 15 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Aug 2025 6:37 PM

विज्ञापन

कुली के 10वें दिन का कलेक्शन, तसवीर- इंस्टाग्राम

Coolie Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म कुली ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी. फिल्म ने बंपर ओपनिंग ली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 को पछाड़ दिया. इसने कई धांसू फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ा.

विज्ञापन

Coolie Box Office: सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट गैंगस्टर एक्शन ड्रामा ‘कुली’, जिसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था, स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और बंपर ओपनिंग लेकर कई फिल्मों के रिकॉर्ड को पलभर में चकनाचूर कर दिया. इसे ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘वॉर 2’ से कड़ी टक्कर मिल रही है.

कुली ने ली बंपर ओपनिंग

रजनीकांत की कुली ने ओपनिंग डे पर sacnilk के मुताबिक 65.00 करोड़ की कमाई की. 14 अगस्त 2025 को कुली की तमिल ऑक्यूपेंसी 86.99% थी. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पैन इंडिया फिल्म बन गई. इसने हिंदी बेल्ट में भी धुआंधार कमाई करते हुए कई फिल्मों को पछाड़ दिया. जिसमें सबसे पहले विक्की कौशल की छावा है. इसके अलावा साउथ सुपरस्टार ने लियो के ओपनिंग डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया.

कुली ने इन फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ा

फिल्मबॉक्स ऑफिस ओपनिंग डे कलेक्शन
लियो64.8 करोड़
छावा31 करोड़
गुड बैड अग्ली29.25 करोड़
रेट्रो19.25 करोड़
जेलर48.35 करोड़
वेट्टयान31.7 करोड़
सिकंदर26 करोड़
हाउसफुल 524 करोड़
सैयारा21.5 करोड़
रेड 219.5 करोड़
स्काई फोर्स12.25 करोड़
सितारे जमीन पर10.7 करोड़
जाट
केसरी चैप्टर 2
भूल चूक माफ
9.5 करोड़
7.75 करोड़
7 करोड़

कुली के बारे में

कुली में, रजनीकांत देवा की भूमिका निभा रहे हैं और उनके साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, कन्ना रवि, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट जैसे सितारे भी हैं. आमिर खान की कैमियो ने मूवी में रोमांच और ज्यादा बढ़ा दिया है.

यह भी पढ़ें- War 2 Movie Review: रोमांच और बेजोड़ एक्शन फिल्म को बनाती है ब्लॉकबस्टर, ऋतिक रोशन-एनटीआर की जोड़ी ने मचाया धमाल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola