Vicky Vidya Ka Woh Wala Video हॉलीवुड फिल्म नहीं बल्कि इस शक्स से है इंस्पायर्ड, डायरेक्टर ने बताया पूरा सच

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Sep 2024 7:08 AM

विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video फिल्म के निदेशक राज शांडिल्य ने बताया कि तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की यह फिल्म किसी हॉलीवुड फिल्म से इंस्पायर्ड नहीं है, बल्कि उन्हें इस फिल्म को बनाने की प्रेरणा किसी और से मिली है.

विज्ञापन

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video फिल्म अनाउंसमेंट के बाद से ही सुर्खियां बटोर रहा है. पिछले दिनों फिल्म को लेकर एक अफवाह उड़ी थी कि, तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव की यह अपकमिंग कॉमेडी फिल्म कैमरन डियाज स्टारर साल 2014 की हॉलीवुड फिल्म ‘सेक्स टेप’ से इंस्पायर्ड है, जिसपर अब फिल्म के निर्देशक ने चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म का हॉलीवुड फिल्म से दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है.

राज शांडिल्य ने पीटीआई से बात करते हुए क्या कहा

विक्की विद्या का वो वाला फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने पीटीआई से बात करते हुए बताया कि, “किसी ने मुझसे ट्विटर पर पूछा कि, क्या यह फिल्म सेक्स टेप जैसी है? मैंने कहा, ‘हमारी फिल्म में कोई सेक्स नहीं है.’ मुझे हमारे एक लेखक ने बताया कि उस फिल्म में उनका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था. हमारी फिल्म में वीडियो कपल ने बनाया है और अपनी लापरवाही के कारण वे सीडी खो देते हैं. फिल्म के किरदार और कहानी अलग हैं. हमारी फिल्म का सेक्स टेप से कोई लेना-देना नहीं है. मैंने सेक्स टेप भी नहीं देखी है. मैं इससे प्रेरित नहीं हुआ, बल्कि मैं जीवन और अपने आस-पास के लोगों से प्रेरित हुआ.”

Also Read: Vicky Aur Vidya Ka Woh Wala Video Trailer: 5 कारण जो बनायेंगे इस फिल्म को ब्लाकबस्टर

Also Read: Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: तृप्ति डिमरी-राजकुमार राव की ‘महापारिवारिक’ फिल्म की टीजर रिलीज, 90s की स्टाइल में न्यूज पढ़ते दिखे एक्टर्स

‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का सीक्वल

फिल्म के निर्देशक ने आगे विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के सीक्वल पर बात की. उन्होंने कहा कि, “जहां यह फिल्म खत्म होती है, वहां हमें एक सीक्वल मिलेगा, जो 10-15 साल बाद की कहानी होगी, जब इंटरनेट का आगमन हो चुका होगा. हमने कहानी लिखी है. मैं एक और फिल्म बनाने के बाद इस फिल्म की शूटिंग करूंगा.”

किस से इंस्पायर्ड है ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’

निर्देशक राज शांडिल्य ने यह भी बताया कि आखिर विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म किस से प्रेरित है. उन्होंने बताया कि, उन्हें फिल्म की प्रेरणा को-राइटर यूसुफ अली खान से मिली और पटकथा पर काम 2018 में शुरू हुआ था.

फिल्म के बारे में

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 की कहानी पर आधारित है. यह एक फैमिली ड्रामा है, जिसमें एक नव विवाहित जोड़े अपनी सुहागरात के कुछ लम्हों को सीडी में कैद करते हैं, लेकिन गड़बड़ तब हो जाती है, जब वह सीडी चोरी हो जाती है. इसके लिए यह जोड़ा पुलिस तक में कंप्लेन करता है. इस फिल्म को देखकर आप हंसते हंसते लोट पोट हो जायेंगे. राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की यह फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola