Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Collection: ‘धुरंधर’ के तूफान में बह गई 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'? तीसरे दिन का कलेक्शन चौंकाने वाला
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Dec 2025 10:13 AM
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का तीसरे दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 3: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा. फिल्म की ओपनिंग भी सिंगल डिजिट से हुई. तीसरे दिन का कलेक्शन यहां जानिए.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 3: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन इसका असर कलेक्शन पर नहीं दिखा. ‘धुरंधर’ की ताबड़तोड़ कमाई के सामने ये फिल्म फीकी पड़ गई. रिलीज के बाद से ही मूवी सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. शनिवार को मूवी ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया. तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड आपको बताते हैं.
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का तीसरे दिन का कलेक्शन
sacnilk की लेटेस्ट अपेडट की मानें तो, भारत में फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने तीसरे दिन 0.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही मूवी की कुल कमाई 12.86 करोड़ रुपये हो गई है. हालांकि ये सुबह के नंबर्स है और रात में फाइनल नंबर्स आएंगे.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का डे वाइज कलेक्शन
- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 1: 7.75 करोड़ रुपये
- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 2: 5 करोड़ रुपये
- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri box office collection Day 3: 0.11 करोड़ रुपये
टोटल कमाई- 12.86 करोड़ रुपये
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का बजट
धर्मा प्रोडक्शंस के तहत ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 को दुनियाभर में रिलीज हुई. बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट 90 करोड़ रुपये है. कहानी दो किरदारों के आस-पास घूमती है, जो छुट्टियों में मिलते हैं. पहले उनके बीच नोकझोंक होती है और इस जर्नी के दौरान उनके बीच दोस्ती हो जाती है. हालांकि ये दोस्ती फिर बाद में प्यार में बदल जाती है. जब उन्हें प्यार होता है तो कहानी में नया ट्विस्ट आता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










