Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: पहले दिन हिट या फुस्स हुई कार्तिक की फिल्म? ओपनिंग डे पर इन 29 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
Published by : Divya Keshri Updated At : 26 Dec 2025 7:49 AM
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का निर्देशन समीर विद्वान ने किया है. फिल्म पहले दिन ठीक छाक कमाई कर पाई. हालांकि सुस्त ओपनिंग के बाद भी मूवी ने 29 मूवीज के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया.
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की लेटेस्ट फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. कार्तिक और अनन्या की फिल्म को दर्शकों ने मिला-जुला रिएक्शन दिया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर सिंगल डिजिट में कमाई की. रणवीर सिंह की धुरंधर के सामने फिल्म का हालत खराब हो गई. इसके अलावा हॉलीवुड की फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश के सामने भी इस फिल्म की हालत टाइट हो गई. हालांकि कमजोर ओपनिंग के बाद भी मूवी ने साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को मात दे दी.
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन कितनी कमाई की?
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी‘ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि उम्मीद है कि वीकेंड पर मूवी की कमाई बढ़ सकती है. धर्मा प्रोडक्शंस की ये फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी है.
साल 2025 में इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन को छोड़ा पीछे
- मिराई (हिंदी) -1.75 करोड़ रुपये
- फुले- 15 लाख रुपये
- ग्राउंड जीरो- 1.20 करोड़ रुपये
- द डिप्लोमैट- 4.03 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 1.10 करोड़ रुपये
- सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव- 50 लाख रुपये
- महावतार नरसिम्हा- 1.86 करोड़ रुपये
- द बंगाल फाइल्स- 1.85 करोड़ रुपये
- परम सुंदरी- 7.37 करोड़ रुपये
- कुली (हिंदी)- 4.5 करोड़ रुपये
- धड़क 2- 3.65 करोड़ रुपये
- निकिता रॉय- 22 लाख रुपये
- देवा- 5.78 करोड़ रुपये
- मालिक- 4.02 करोड़ रुपये
- आंखों की गुस्ताखियां- 35 लाख रुपये
- मेट्रो इन दिनों- 4.05 करोड़ रुपये
- मां- 4.93 करोड़ रुपये
- मेरे हसबैंड की बीवी- 1.75 लाख रुपये
- बैडएस रवि कुमार- 3.52 करोड़ रुपये
- लवयापा- 1.25 करोड़ रुपये
- इमरजेंसी- 3.11 करोड़ रुपये
- आजाद- 1.50 करोड़ रुपये
- फतेह- 2.61 करोड़ रुपये
- क्रेजी- 80 लाख रुपये
- केसरी वीर- 25 लाख रुपये
- कंपकंपी- 26 लाख रुपये
- द भूतनी- 1.19 करोड़ रुपये
- भूल चूक माफ- 7.20 करोड़ रुपये
- सन ऑफ सरदार 2- 7.25 करोड़ रुपये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










