Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: रूहानी एहसास और मॉडर्न रोमांस का परफेक्ट संतुलन ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’, कार्तिक-अनन्या की परफॉर्मेंस ने लूटा दिल
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Dec 2025 8:55 AM
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का रिव्यू, फोटो- इंस्टाग्राम
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Review: फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’में रिश्तों की गहराई, भावनात्मक समझ और आज की पीढ़ी के लिए प्रेम की परिपक्वता दिखाई गई है. फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की जोड़ी नजर आई है.
- फिल्म: तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- कलाकार: कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ
- निर्देशक: समीर विद्वांस
- रेटिंग: 3.5
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: समीर विद्वांस की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गई. फिल्म के ट्रेलर पर दर्शकों ने जमकर प्यार बरसाया था. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की केमिस्ट्री फिल्म में कमाल लगी है. मूवी का हिस्सा नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी हैं.
फिल्म की कहानी
‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है. रे एक खुले दिल वाला एनआईआर वेडिंग प्लानर है, जिसके लिए जिंदगी हर पल जश्न मनाने का नाम है. इसके उलट रूमी एक गंभीर सोच वाली लेखिका है. क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में हुई दोनों की मुलाकात कब दोस्ती से आगे बढ़कर मोहब्बत का रूप ले लेती है, इसका एहसास उन्हें खुद भी नहीं होता. असली टकराव तब सामने आता है, जब प्यार का सामना जिंदगी की सच्चाइयों, पारिवारिक जिम्मेदारियों और एक-दूसरे से जुड़ी अपेक्षाओं से होता है.
कार्तिक का सधा हुआ अभिनय, अनन्या की परिपक्व मौजूदगी
कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में साबित किया है कि वे केवल कॉमेडी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि खामोशी के जरिए भावनाओं को गहराई से व्यक्त करने की कला भी बखूबी जानते हैं. वहीं रूमी के किरदार में अनन्या पांडे ने जिस ठहराव और परिपक्वता का परिचय दिया है. इसके अलावा नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ जैसे अनुभवी कलाकार फिल्म के भावनात्मक पक्ष को गहराई देते हैं. निर्देशक समीर विद्वांस की सबसे बड़ी खासियत यही है कि उन्होंने इतने बड़े पैमाने की फिल्म को भी शोरगुल से दूर रखा है. करण शर्मा की पटकथा छोटे-छोटे दृश्यों के माध्यम से गहरी और प्रभावशाली बातें कहने में सफल रहती है. अनिल मेहता की सिनेमैटोग्राफी क्रोएशिया की खूबसूरती को जितना मोहक बनाती है.
मजबूत पक्ष और कमियां
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका आधुनिक और प्रगतिशील दृष्टिकोण है, जो रिश्तों को एक नए नजरिये से देखने की कोशिश करता है. कहानी में पुरुष पात्र को अपनी गलतियों को स्वीकार करते हुए उनसे सीखने और रिश्ते की खातिर खुद में बदलाव लाने के लिए तैयार दिखाया गया है, जो हिंदी सिनेमा में एक सकारात्मक और सराहनीय पहल मानी जा सकती है. हालांकि, फिल्म की शुरुआती रफ्तार कुछ धीमी रहती है और पटकथा को अपनी लय और पकड़ बनाने में थोड़ा वक्त लगता है.
यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri X Review: कार्तिक-अनन्या की फिल्म रिलीज होते ही X पर छाई, जानें पास हुई या फेल?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










