Tere Ishk Mein Box Office Collection: ‘धुरंधर’ की रिकॉर्डतोड़ रफ्तार में बह गई ‘तेरे इश्क में’, बॉक्स ऑफिस पर लगा बड़ा झटका, जानें 12वें दिन की कमाई

Updated:
विज्ञापन
Tere Ishk Mein Box Office Collection day 12

तेरे इश्क में का 12वें दिन का कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Tere Ishk Mein Box Office Collection: फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की कमाई अब हर दिन के साथ घटती जा रही है. फिल्म अब सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है. दूसरी तरफ धुरंधर की रिकॉर्डतोड़ कमाई के बीच धनुष की फिल्म फीकी पड़ गई है.

विज्ञापन

Tere Ishk Mein Box Office Collection: धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ ने शुरुआती दिनों में अच्छा कलेक्शन किया. आनंद एल राय की फिल्म की कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा और इसका असर कमाई पर पड़ा. शुरुआत के तीन दिन मूवी ने जबरदस्त कमाई की. हालांकि उसके बाद से मूवी की कमाई नीचे गिर गई. फिल्म फिर भी इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों से अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इसके 12वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

12वें दिन घटी ‘तेरे इश्क में’ की कमाई

sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने 12वें दिन 0.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. ये शुरुआती आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. फिल्म ने अभी तक कुल कमाई 102.77 करोड़ रुपये की कर ली है. हालांकि रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म धुरंधर के रिलीज होते ही तेरे इश्क में का हाल बेहाल हो गया. धुरंधर ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘तेरे इश्क में’ का रिपोर्ट कार्ड (कलेक्शन)

  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 1: 16 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 2: 17 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: 19 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 4: 8.75 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: 10.25 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: 6.85 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: 5. 85 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 8: 0. 2 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 9: 5.7 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 10: 6.9 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 11: 2.40 करोड़ रुपये
  • Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 12: 0.37 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 102.77 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता पर फिल्म के विलेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इस अविश्वसनीय प्यार, सपोर्ट के लिए धन्यवाद

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola