सीक्वल से पहले ‘धुरंधर’ फिर बड़े पर्दे पर, रणवीर बोले- तूफान से पहले आंधी आएगी

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर का पोस्टर, फोटो- इंस्टाग्राम

Dhurandhar Re Release: फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हो रही है. इसके सीक्वल से पहले इसे भारत और विदेशों में री-रिलीज किया जाएगा. फैंस अब इसे एक बार फिर थिएटर में देख सकते हैं और रोमांच का अनुभव ले सकते हैं.

विज्ञापन

Dhurandhar Re-Release: अदित्य धर की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को रिलीज होने वाली है. इससे पहले मेकर्स ने फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज रखा है. जी हां, रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को इसके सीक्वल के रिलीज से पहले भारत और विदेशों में फिर से बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा. फिल्म का री-रिलीज 500 स्क्रीन्स पर होगा, जिनमें से 250 भारत में 12 मार्च से और 250 विदेशों में 13 मार्च यानी आज रिलीज हो गया. जो लोग पहले इसे थिएटर में देखने का मौका चूक गए थे, वह इसे थिएटर में देख कर एंजॉय कर सकते हैं. वहीं, जिन्होंने फिल्म देखी है, वे इसे एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखकर इसके रोमांच का अनुभव ले सकेंगे.

रणवीर सिंह ने फैंस संग शेयर किया ये पोस्ट

रणवीर सिंह ने धुरंधर के रिलीज को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “तूफान से पहले… आंधी आएगी, असली धुरंधर 13 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रही है. असली धुरंधर 13 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में वापसी कर रहा है! सबसे बड़ी री-रिलीज – 1000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर 1250 से ज्यादा शोज. बदले से पहले… इस जबरदस्त कहानी का अनुभव एक बार फिर बड़े पर्दे पर करें!”

यूजर्स के रिएक्शन

रणवीर सिंह के पोस्ट पर यूजर्स के ताबड़तोड़ रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर सारा रणवीर ने लिखा, बेहद शानदार खबर! अब और भी ज्यादा लोग इसे बड़े पर्दे पर अनुभव कर पाएंगे. ध्रुव नाम के एक यूजर ने लिखा, धुरंधर बनाम धुरंधर: द रिवेंज. अब होगा साल का सबसे बड़ा क्लैश. सोहम नाम के यूजर ने लिखा, बाबा इस बार 2000 करोड़ प्लस का मामला है.

यह भी पढ़ें- Raajneeti 2: 15 साल बाद बनेगा ‘राजनीति’ का सीक्वल, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर-कैटरीना?

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola