Raajneeti 2: 15 साल बाद बनेगा ‘राजनीति’ का सीक्वल, क्या फिर साथ दिखेंगे रणबीर-कैटरीना?

Updated:
विज्ञापन

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ, फोटो- इंस्टाग्राम

Raajneeti 2: डायरेक्टर प्रकाश झा ने कंफर्म किया है कि साल 2010 में रिलीज हुई कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म राजनीति के सीक्वल पर काम चल रहा है. इस बारे में उन्होंने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Raajneeti 2: फिल्ममेकर प्रकाश झा ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी 2010 की पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म राजनीति के सीक्वल पर काम कर रहे हैं. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि फिल्म राजनीति का सीक्वल इस टाइम प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है. यह फिल्म पहले रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की मेन रोल वाली फिल्म थी. स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में प्रकाश झा ने कहा, “मैं इस पर एक्टिवली काम कर रहा हूं.”

पहले भी कर चुके हैं सीक्वल की घोषणा

प्रकाश झा ने इससे पहले जून 2025 में राजनीति के 15 साल पूरे होने के मौके पर इसके सीक्वल की बात कही थी. उस समय उन्होंने कहा था, “राजनीति की यात्रा तो अनवरत (लगातार) है, चलती ही रहती है. राजनीति 2 के लिए हमेशा से एक प्लान रहा है. हालांकि कास्टिंग और शूटिंग के मामले में अभी कुछ पक्का नहीं है, मैं अभी इस पर काम कर रहा हूं.”

जानें फिल्म राजनीति के बारे में

साल 2010 में फिल्म राजनीति सिनेमाघरों में रिलीज हुी थी. इसमें रणबीर कपूर, अजय देवगन, नाना पाटेकर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी, नसीरुद्दीन शाह, कैटरीना कैफ ने मुख्य किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी महाभारत की कहानी से प्रेरित मानी जाती है. फिल्म में समर का किरदार निभाने वाले रणबीर राजनीति से दूर रहना चाहते हैं और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं होता. लेकिन परिवार में हुई एक दुखद घटना के बाद हालात ऐसे बनते हैं कि उन्हें राजनीति की दुनिया में कदम रखना पड़ता है. वहीं सूरज के रोल में अजय देवगन एक ऐसे बाहरी व्यक्ति के रूप में नजर आते हैं, जो अपनी अंदर कई पुरानी नाराज़गियां और दर्द लेकर आगे बढ़ता है. दूसरी तरफ इंदु का किरदार निभाने वाली कैटरीना कैफ एक ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई देती हैं, जहां उन्हें अपने पर्सनल रिश्तों और राजनीतिक रिश्तों के बीच संतुलन बनाना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- द केरला स्टोरी 2: 14वें दिन फिल्म ने मारी बाजी या नहीं, कितनी हुई कमाई? जानें पूरा कलेक्शन

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola