बिहार में 15, 16, 17 और 18 मार्च को तेज बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ आंधी चलने की संभावना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम अभी बदला हुआ है. कुछ जिलों में हल्की बारिश हो रही जबकि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही देखी जा रही. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार के कुछ जिलों में धूप का असर कुछ खास देखने के लिए नहीं मिल रहा है. कई जिलों में मौसम ने करवट ले लिया है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 15, 16, 17 और 18 मार्च को अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश, ठनका गिरने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, 15 मार्च को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, गोपालगंज, मुफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, सिवान, सारण, वैशाली, दरभंगा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

क्या कहना है मौसम वैज्ञानिकों का?

इसके बाद 16 मार्च को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ज्यादा बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना भी अधिक है. इसका असर किसानों पर पड़ सकता है, क्योंकि खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने का खतरा है. तेज हवा और आंधी के कारण बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है.

बिहार में मौसम बदलने की वजह

बिहार में मौसम बदलने की वजह विभाग की ओर से यह बताई गई है कि राज्य में इस वक्त पश्चिमी हवाओं के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी का भी प्रकोप है. नमी और गर्मी की वजह से बादल बन रहे हैं. इस वजह से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो रही है. पटना की बात करें तो, दो दिनों से बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. धूप भी कम होने की वजह से उसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा.

Also Read: बेगूसराय में सीएम नीतीश की समृद्धि यात्रा से पहले सुरक्षा में चूक, हेलीपैड पर पहुंचा बैल, पुलिसकर्मियों को दौड़ाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन