₹12 लाख से कम में 5 SUVs जो हैं फैमिली और लगेज के लिए परफेक्ट

Updated:
विज्ञापन

Tata Curvv

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

₹12 लाख से कम बजट में Tata Curvv, Citroen Basalt, Tata Sierra, Honda Elevate और MG Hector जैसी SUVs फैमिली और लगेज दोनों के लिए भरोसेमंद विकल्प हैं. ये गाड़ियां स्पेस, पावर और वैल्यू के मामले में बेहतरीन हैं और फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं.

विज्ञापन

SUV सेगमेंट भारत में लगातार पॉपुलर हो रहा है और फैमिली कार चुनते समय सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि गाड़ी में पैसेंजर्स के साथ-साथ लगेज भी आराम से फिट हो पाए. ₹12 लाख से कम बजट में कई ऐसी SUVs मौजूद हैं जो स्पेस, पावर और वैल्यू के मामले में भरोसेमंद साबित हो सकती हैं. यहां 5 SUVs हैं जिन्हें फैमिली और लगेज दोनों के लिए ट्रस्ट किया जा सकता है.

विज्ञापन

Tata Curvv

टाटा की Curvv एक SUV Coupe है, जिसमें लगभग 500 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें पांच पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं. तीन इंजन ऑप्शंस के साथ आने वाली Curvv की शुरुआती कीमत ₹9.65 लाख है.

Citroen Basalt

फ्रेंच ब्रांड Citroen की Basalt भी SUV Coupe है. इसमें करीब 470 लीटर का बूट स्पेस और चार से पांच लोगों के लिए पर्याप्त केबिन स्पेस है. इसकी शुरुआती कीमत ₹8.55 लाख है.

Tata Sierra

टाटा की Sierra कॉम्पैक्ट SUV है, जिसमें सेगमेंट-बेस्ट 600 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. इसमें पांच लोगों के लिए पर्याप्त जगह है. तीन इंजन ऑप्शंस के साथ Sierra की शुरुआती कीमत ₹11.49 लाख है.

Honda Elevate

Honda की Elevate में 1.5L i-VTEC पेट्रोल इंजन है और इसमें पांच पैसेंजर्स आराम से बैठ सकते हैं. इसका बूट स्पेस लगभग 458 लीटर है. शुरुआती कीमत ₹11.59 लाख है.

MG Hector

MG Hector अपनी स्पेस और कम्फर्ट के लिए जानी जाती है. इसमें 587 लीटर का बूट स्पेस और पांच पैसेंजर्स के लिए पर्याप्त जगह है. इसकी शुरुआती कीमत ₹11.99 लाख है.

यह भी पढ़ें: ₹15 लाख से कम में 360-डिग्री कैमरा वाले SUV, देखें लिस्ट में कौन मॉडल्स हैं शामिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola