सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा का ग्रैंड रिसेप्शन, एलिगेंट लुक में दिखे कपल

Updated:
विज्ञापन

सूरज बड़जात्या बेटी ईशा और दामाद अभिषेक के साथ

Esha Barjatya Abhishek Wedding Reception: मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़ताज्या की शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन रखा गया. जहां बॉलीवुड के सितारे महफिल जमाते नजर आएं.

विज्ञापन

Esha Barjatya Abhishek Wedding Reception: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशक सूरज बड़जात्या, जिन्होंने हम साथ- साथ हैं, मैंने प्यार किया है और हम आपके हैं कौन जैसे सुपरहिट फिल्मों को बनाया है. इन दिनों इनके घर में खुशियों का माहौल है. उनकी बेटी ईशा बड़ताज्या ने हाल ही में अभिषेक के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. शादी के बाद कपल ने 12 मार्च को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखा, जहां बॉलीवुड की कई जानी-माने स्टार्स नयू वेड्स जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे.

विज्ञापन

रिसेप्शन में दिखा सितारों का भीड़

इस खास शाम में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए. सलमान खान स्टाइलिश अंदाज में रिसेप्शन में पहुंचे और मीडिया के सामने अपने स्वैग वाले अंदाज में मुस्कुराते दिखे. वहीं आमिर खान भी अपने बेटे जूनैद खान के साथ पार्टी में शामिल हुए. रानी मुखर्जी ट्रेडिशनल ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं, जबकि विक्की कौशल पिता शाम कौशल के साथ नजर आए.

अनिल कपूर और अनुपम खेर संग कई सितारे हुए शामील

रिसेप्शन में अनिल कपूर और अनुपम खेर भी साथ पहुंचे. इसके अलावा बोमन इरानी, नीना गुप्ता, जैकी श्रॉफ, बोनी कपूर, सोनाली बेंद्रे, राकेश रौशन,शान, नीलम कोठारी, अमृता राव, रेखा और समीर सोनी समेत कई जानी-मानी हस्तियां इस खुशी के मौके पर मौजूद रहें.

कपल का लुक

इस तस्वीर में ईशा बड़ताज्या और अभिषक का लुक काफी सिंपल लेकिन बहुत खूबसूरत नजर आ रहा है. ईशा ने सिल्वर रंग की चमकदार साड़ी पहनी है, जिस पर बारीक काम किया गया है. इसके साथ उन्होंने हल्की ज्वेलरी, नेकलेस और लंबे ईयररिंग्स पहने हैं, जो उनके पूरे लुक को और निखार रहे हैं. उनका हेयरस्टाइल भी सिंपल है, जो साड़ी के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा है. वहीं अभिषेक डार्क ब्लू सूट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. उन्होंने सूट के साथ रेड टाई पहनी है, जो उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रही है. दोनों साथ में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट कपल लग रहे हैं.

फैमिली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं सूरज बड़जात्य

सूरज बड़जात्या हिंदी सिनेमा के उन निर्देशकों में गिने जाते हैं, जिन्होंने परिवार और रिश्तों पर आधारित कई यादगार फिल्में दी हैं. उनकी चर्चित फिल्मों में हम आपके कौन हैं, मैनें प्यार किया, हम साथ – साथ हैं और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैं. बताया जा रहा है कि वह इन दिनों अपने नए फैमिली प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, जिसमें अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: क्या सच में 66 की उम्र में प्रेग्नेंट हैं नीना गुप्ता? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola