बाल झड़ने की टेंशन में गुस्से में रहते थे ‘धुरंधर’ के रहमान डकैत, फिल्ममेकर का चौंकाने वाला खुलासा
अक्षय खन्ना, फोटो- इंस्टाग्राम
फराह खान ने एक पॉडकास्ट में बताया कि 90 के दशक में अक्षय खन्ना का स्वभाव काफी चिड़चिड़ा था, इसलिए वह उनके साथ काम करने से बचती थी. हालांकि फिल्म ‘दिल चाहता है’ के बाद वह काफी बदल गए.
फिल्ममेकर फराह खान ने हाल ही में अक्षय खन्ना को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. इन दिनों अक्षय अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ में गैंगस्टर रहमान डकैत के किरदार के लिए काफी तारीफ बटोर रहे हैं. हालांकि एक समय ऐसा भी था जब फराह खान उनके साथ काम करने से थोड़ा बचती थी. फराह ने यह बात रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कही. उन्होंने बताया कि 90 के दशक में उन्होंने अक्षय के साथ कुछ फिल्मों में काम किया था, लेकिन उस समय उनका स्वभाव काफी अलग था.
अक्षय खन्ना के साथ काम करने से बचती थी फराह खान
फराह खान ने कहा, “90 के दशक में मैंने अक्षय के साथ कुछ फिल्में की थीं और उसके बाद मैं काफी परेशान हो गई थी. वह उस समय बिल्कुल अलग इंसान थे. वह इंट्रोवर्ट तो थे ही, लेकिन सेट पर उनका व्यवहार अच्छा नहीं होता था. जब भी मुझे पता चलता कि किसी फिल्म में अक्षय खन्ना हैं, तो मैं कह देती थी कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं. उस समय उन्होंने खुद भी कहा था कि उनके बाल झड़ रहे थे और इसी वजह से वह हमेशा चिड़चिड़े रहते थे. कई बार वह गुस्से में चीजें फेंक देते थे और कहते थे, ‘ये कैसा डायलॉग है?’”
‘दिल चाहता है’ के बाद बदली छवि
फराह खान ने आगे बताया कि उनका नजरिया तब बदला जब उन्होंने फिल्म दिल चाहता है में अक्षय खन्ना के साथ काम किया. फराह ने कहा, “उस समय तक वह पूरी तरह बदल चुके थे. उन्होंने अपने बालों को लेकर जो परेशानी थी, उसे स्वीकार कर लिया था और ‘दिल चाहता है’ के दौरान वह काफी कूल हो गए थे उससे पहले अगर किसी सीन में बारिश या पानी होता था, तो वह हमेशा कैप पहनते थे. लेकिन इस फिल्म के बाद उनमें काफी बदलाव आ गया. वह बहुत अच्छे डांसर भी हैं. अगर आप ‘कोई कहे कहता रहे’ गाना देखें, तो वह आमिर और सैफ से भी बेहतर डांस करते नजर आते हैं.”
आज दोनों अच्छे दोस्त हैं
फराह खान ने यह भी बताया कि अब उनके और अक्षय खन्ना के बीच अच्छा रिश्ता है. उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर’ देखने के बाद अक्षय को फोन करके बधाई भी दी. वह उनसे मिलने उनके अलीबाग वाले घर भी गई थी. फराह के मुताबिक, अक्षय खन्ना की सबसे अच्छी बात यह है कि वह दिखावे में नहीं पड़ते और पूरी तरह अपने काम पर ध्यान देते हैं. उन्हें अभिनय करना सच में पसंद है और यही बात उन्हें खास बनाती है.
यह भी पढ़ें- अनिल कपूर को मिला था धुरंधर 2 का ऑफर, किया रिजेक्ट… अब हो रहा पछतावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










