Moushumi Chatterjee: बॉयफ्रेंड रखो, पर शादी….. अमिताभ बच्चन के साथ रोमांस करने वाली मौसमी चटर्जी ने लड़कियों को दी 'सेल्फिश' सलाह

Updated:
विज्ञापन

मौसमी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी ने अपनी बेटी को रिश्तों पर बेबाक सलाह देते हुए कहा, "बॉयफ्रेंड रखो, लेकिन शादी जरूरी नहीं." जानिए 15 साल की उम्र में शादी करने वाली इस एक्ट्रेस ने आज की युवा लड़कियों को अपनी जिंदगी के लिए थोड़ा 'सेल्फिश' होने की सलाह क्यों दी है.

विज्ञापन

Moushumi Chatterjee वेटेरन एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को रिश्ते और शादी को लेकर ऐसी सलाह दी है, जो आज के बदलते दौर की सोच को दिखाती है। मौसमी ने कहा कि अगर बेटी का कोई बॉयफ्रेंड है तो यह जरूरी नहीं कि उसे उसी व्यक्ति से शादी भी करनी पड़े। उनका मानना है कि रिश्ते में होना और शादी करना दो अलग-अलग फैसले हैं और दोनों का फैसला सोच-समझकर लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह बात 2026 के जागरण फिल्म फेस्टिवल में नयनदीप रक्षित से बातचीत के दौरान कही.

विज्ञापन

बेटी से बोलीं- बॉयफ्रेंड रखो, लेकिन शादी जरूरी नहीं

मौसमी चटर्जी ने बातचीत में अपनी बेटी को दी सलाह का जिक्र करते हुए कहा, “तुम्हारा बॉयफ्रेंड हो सकता है, लेकिन तुम्हें उससे शादी करने की जरूरत नहीं है.” अभिनेत्री का यह बयान इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी खुद की जिंदगी में शादी काफी कम उम्र में हुई थी। मौसमी ने 15 साल की उम्र में जयंत मुखर्जी से शादी की थी, जो मशहूर संगीतकार और गायक हेमंत कुमार के बेटे हैं। इसके करीब दो साल बाद वह मां भी बन गई थीं.

मौसमी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम
मौसमी चटर्जी, फोटो- इंस्टाग्राम

आज कई दशक बाद जब वह अपनी बेटी से रिश्तों को लेकर बात करती हैं, तो उनकी सोच में एक अलग नजरिया दिखाई देता है। वह चाहती हैं कि उनकी बेटी अपनी जिंदगी के फैसले अपनी समझ और पसंद के आधार पर ले।

‘लड़कियों को थोड़ा सेल्फिश होना चाहिए’

मौसमी ने सिर्फ अपनी बेटी ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी एक खास सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में लड़कियों को थोड़ा “सेल्फिश और सेल्फ-सेंटर्ड” होना चाहिए। उनके मुताबिक समय बदल चुका है और महिलाओं को भी अपनी जिंदगी, पसंद और जरूरतों को महत्व देना चाहिए।

एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि पुराने समय में बेटियों को ससुराल संभालने और घर के काम करने की जिम्मेदारी के लिए तैयार किया जाता था, लेकिन बेटों को उसी तरह की जिम्मेदारियां नहीं सिखाई जाती थीं। उनका कहना है कि आज की युवा पीढ़ी पहले से ही काफी तनाव में है और कई बार उसके पास अपनी जिंदगी का आनंद लेने के लिए समय नहीं बचता.

ये भी पढ़ें: Hanuman Ansh: रिलीज से पहले ही हुआ चमत्कार, नीम करोली बाबा की बेटी ने 'हनुमान अंश' देख 15 बार क्यों बहाए आंसू?

खुद कम उम्र में कर ली थी शादी

मौसमी चटर्जी की अपनी जिंदगी भी काफी अलग रही है। उन्होंने 1967 की बंगाली फिल्म ‘बालिका बधू’ से बतौर बाल कलाकार अभिनय की शुरुआत की थी. इसके बाद वह हिंदी और बंगाली सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस में शामिल हुईं। इसी दौर में उनकी शादी भी कम उम्र में हो गई। उनकी बड़ी बेटी पायल का जन्म तब हुआ जब मौसमी सिर्फ 17 साल की थीं। बाद में उनकी दूसरी बेटी मेघा मुखर्जी का जन्म 1991 में हुआ.

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: जब सुहाना की नाक पर लगा सिंदूर... लालबागचा राजा के दरबार में दिखा शाहरुख खान और गौरी का 'प्रोटेक्टिव पेरेंट्स' अवतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola