Gabru Release Date: बॉर्डर 2 के बाद 'गबरू', सनी देओल की नई फिल्म का पहला मोशन पोस्टर आउट, रिलीज डेट का भी हुआ अनाउंसमेंट
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 19 Oct 2025 3:26 PM
सनी देओल की नई फिल्म गबरू का मोशन पोस्टर रिलीज, फोटो- इंस्टाग्राम
Gabru Release Date: सनी देओल ने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गबरू’ का मोशन पोस्टर जारी करते हुए, उसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. डिटेल्स जानें.
Sunny Deol New Movie Release Date: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन हीरो सनी देओल ने अपने फैन्स को एक जबरदस्त सरप्राइज दिया है. ‘गदर 2’ की ऐतिहासिक सफलता के बाद अब सनी एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म ‘गबरू’ के साथ तहलका मचाने आ रहे हैं. रविवार को सनी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मोशन पोस्टर जारी किया, जिसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. ऐसे में आइए आपको फिल्म की पूरी डिटेल्स बताते हैं.
यहां देखें फिल्म का मोशन पोस्टर-
सनी देओल की नई फिल्म गबरू का मोशन पोस्टर रिलीज
गबरू बने सनी देओल ने अपनी नई फिल्म का मोशन पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में दमदार डायलॉग लिखा कि “ताकत वो नहीं है जो आप दिखाते हैं, ताकत वो है जो आप करते हैं!”
इसके साथ उन्होंने लिखा, “आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. #Gabru सिनेमाघरों में 13 मार्च 2026 को. साहस, विवेक और करुणा की कहानी- मेरे दिल से… दुनिया के लिए.”
फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन
मोशन पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैन्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. किसी ने लिखा, “एक और गदर का इंतजा!” तो किसी ने कहा, “सनी सर = भारतीय सिनेमा के असली हीरो”.
सनी देओल की आने वाली फिल्में
सनी देओल हाल ही में साल की शुरुआत (अप्रैल 2025) में फिल्म ‘जाट’ (अप्रैल 2025) में दमदार एक्शन करते नजर आए. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. लेकिन हमेशा की तरह दर्शकों को सनी देओल पंसद आए. वहीं, उनकी दूसरी अपकमिंग फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 22 जनवरी 2026 को रिलीज होगी, जिसमें सनी फौजी की भूमिका को दोहराएंगे. इसके बाद फिर वह ‘गबरू’ में दिखेंगे, जो 13 मार्च 2026 को आएगी. यह मूवी एक्शन और इमोशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










